फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मूड में आया तो मार डाला...' शादी से 11 दिन पहले युवती का बीच सड़क कत्ल; शिवांग ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tue, 22 Apr 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में सिरफिरा आशिक बोला, मेरे मूड में आया तो मैंने मार डाला। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी शिवांग का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 11
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के कोतवाली देहात में एक तरफा प्यार में गोली मारकर भावना की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक शिवांग पुत्र सुशील को कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस कस्टडी में जाते वक्त तक उसके चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई। पुलिस पूछताछ में मारने के सवाल पर उसने कहा कि मूड में आया तो मार डाला। उससे शादी के लिए कह रहा था, वह नहीं मान रही थी। रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे आरोपी शिवांग ने अपने गांव की लड़की भावना पुत्री वेदप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

2 of 11
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
भावना की शादी कहीं और हो गई थी तय
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भावना के साथ शादी करना चाहता था। मगर भावना और उसके परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसी बीच परिवार वालों ने भावना की शादी नूरपुर में एक युवक से तय कर दी थी। एक मई को भावना की बरात आनी थी। उधर आरोपी शिवांग के घर पर सोमवार को भी आरोपी शिवांग पुलिस तैनात रही। 
 
विज्ञापन

3 of 11
करौंदा चौधर में युवक द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या के बाद मौके पर परिजनों से जानकारी लेते एएससपी - फोटो : संवाद
इस मामले में मृतका के पिता की ओर से शिवांग के अलावा उसके पिता, मां शैली और फुफेरे बहनोई नितिन त्यागी को भी नामजद कराया था। जिनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

 

4 of 11
करौंदा चौधर में युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
कहां से खरीदा तमंचा जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस हत्यारोपी शिवांग को तमंचा उपलब्ध कराने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस कई युवकों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक युवक से दो महीना पहले ही तमंचा खरीदा था। 
 
विज्ञापन

5 of 11
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव घर पहुंचने पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
एकतरफा प्यार में युवती की शादी से 11 दिन पहले हत्या
आपको बता दें कि बिजनौर के कोतवाली देहात इलाक में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने पर युवती भावना (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के पिता सुशील त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे गांव करौंदा चौधर निवासी वेदप्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू और छोटी बेटी आकांक्षा को लेकर बाइक से नगीना के बाजार जाने के लिए घर से निकले। गांव हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास जंगल की ओर से बाइक पर आए शिवांग ने भावना को गोली मार दी। 
विज्ञापन

6 of 11
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव घर पहुंचने पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
वेदप्रकाश शर्मा और बहन आकांक्षा बाइक से ही घायल भावना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतका के भाई ने बताया कि चार महीने पहले भावना की शादी नूरपुर निवासी एक युवक से तय कर दी थी। 25 अप्रैल को भावना का लग्न रिश्ता जाना था और एक मई को बरात आने की तारीख तय हुई। अब शादी की तैयारियों के लिए वे नगीना बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 11
करौंदा चौधर में युवक द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या के बाद मौके पर परिजनों से जानकारी लेते एएससपी - फोटो : संवाद
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिवांग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसके पिता को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में शिवांग ने कहना था कि वह चार साल से भावना को प्रपोज कर रहा था। जब वह ब्याह के लिए नहीं मानी तो उसे मार डाला। 

8 of 11
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ओवरटेक करते हुए भावना के सिर में मारी गोली
वेदप्रकाश शर्मा दोनों बेटियों को लेकर गांव बढ़ापुर के पास पहुंचे तो टूटी सड़क और बिखरी बजरी के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। तभी पीछे से आए बाइक सवार आरोपी शिवांग ने ओवरटेक करते हुए सटाकर भावना की कनपटी पर गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। बीस से तीस मीटर तक उसके पीछे दौड़े भी मगर आरोपी शिवांग तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकला जोकि सीधे थाने में आकर रुका।

दोनों के घरों के बीच में 300 मीटर का अंतर
मृतका भावना और आरोपी शिवांग दोनों ही करौंदा चौधर के रहने वाले हैं। जिनके घरों में करीब 300 मीटर का अंतर ही है। हालांकि शिवांग की करतूत और परेशान करने की वजह से दोनों परिवारों के दिलों के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी थी।

10 of 11
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक शिवांग - फोटो : संवाद
इकलौता है आरोपी, करता है ब्याज का काम
आरोपी शिवांग अपने माता पिता की इकलौती संतान है। बताया जा रहा है कि वह बिगड़ैल हो गया। आरोपी खेती करने के साथ-साथ लोगों को ब्याज पर पैसा देने का काम भी करता है।
 
विज्ञापन

11 of 11
Bijnor Bhawna murder - फोटो : अमर उजाला
भावना के परिवार के साथ खड़ा दिखाई दिया पूरा गांव
भावना की हत्या के बाद गांव के सभी जाति वर्गों के लोग मृतका के घर पहुंचे तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पूरा गांव भावना के परिवार के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया। पूरे गांव में हत्यारोपी के विरुद्ध गुस्सा दिखाई दिया। मृतका के भाई देवराज ने हत्यारोपी शिवांग के लिए फांसी की मांग की।


मृतका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतका के पिता वेदप्रकाश शर्मा की ओर से आरोपी शिवांग, उसके पिता सुशील त्यागी, मां शैली त्यागी और फुफेरा बहनोई नितिन त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में बीच सड़क युवती का कत्ल: एकतरफा प्यार में मारा, कहीं और शादी तय होने से था खफा; एक मई को आनी थी बरात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें