बिग बॉस में दम दिखाने वाली मेरठ की बेटी अर्चना गौतम 19 फरवरी को अपने शहर आएंगी। बताया गया कि अर्चना गौतम सुबह आठ बजे मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से समर्थकों के साथ वाया रोड यूपी गेट से होकर मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल व कचहरी मार्ग से होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचेंगी। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचकर अर्चना मीडिया को संबोधित करेंगी।
इसके बाद सुशांत सिटी अपने आवास पहुंचेंगी। अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने बताया कि बिग बॉस में साढ़े चार महीने रहकर बेटी अब 19 फरवरी को मेरठ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है।