फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक परिवार हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी शिष्य का ये सच जानकार पुलिस हैरान

Sat, 04 Jan 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
murder in shamli - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या जागरण मंडली में शामिल उनके सबसे नजदीकी कलाकार व शिष्य हिमांशु सैनी ने की थी। हरियाणा पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात उस समय पानीपत टोल प्लाजा (हरियाणा) के पास से गिरफ्तार किया, जब वह कार में आग लगाकर भाग रहा था। कार की डिक्की से भजन गायक के बेटे भागवत का अधजला शव भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
हिमांशु मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य था। एक तरह से वो अजय का पीए था। हर काम में आलराउंडर, स्मार्ट पर्सनेल्टी, फेसबुक और सोशल मीडिया में भी सक्रिय था। मंडली के साथ गाने बजाने और कार चलाने में भी एक्सपर्ट हो गया था। रात को गुरुजी (अजय) के घर ही सोया था। उनके पैर भी दबाए और इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दे दिया। बुधवार को पूरे शामली शहर में इसी घटना की चर्चा थी।
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि करीब दो ढाई साल पूर्व भजन मंडली से जुड़ने पर हिमांशु ने अजय पाठक का भरोसा जीत लिया था। मंडली में गाने बजाने में सहयोग के अलावा वो ड्राइविंग भी करता है। अजय पाठक के परिवार में आना जाना भी था। अक्सर रात को उनके घर रुक जाता था। पुलिस के अनुसार घटना वाली रात भी हिमांशु अजय पाठक के घर ही रुका। खाना खाया और अजय पाठक के पैर भी दबाए। रात को ही उसने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया।

4 of 8
विलाप करते परिजन और नीचे परिवार के सदस्यों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी हिमांशु पुलिस गिरफ्त में आने के बाद खुद को भोला साबित करता दिखाई दिया। मीडिया के सामने पेश करने पर वह बोला कि मैंने तो गुरुजी से अपने रुपये मांगे थे, उन्हें बताया था कि कर्जा है। बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। रात भी उनसे अपने रुपये मांगे लेकिन उन्होंने भला बुरा कहा और रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

5 of 8
गायक अजय पाठक और पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी हिमांशु ने अफसोस जाहिर कर कहा कि उसके रुपये नहीं दिए और डांट दिया, अपशब्द कहे। उसने बहुत अपमानित महसूस किया। उसके बाद कमरे से नीचे आ गया। उसे पता नहीं क्या हुआ। उसे अब खुद भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने ये क्या कर दिया है। पूछने पर बताया कि उसने घर में ही रखी तलवार और चाकू उठाकर पाठक परिवार पर वार किया था।
विज्ञापन

6 of 8
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का आरोपी हिमांशु सैनी चार दिन (96 घंटे) तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर उन तमाम सवालों के जवाब तलाशेगी, जो वारदात का खुलासा होने के बाद बाकी रह गए हैं। क्योंकि खुलासे पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी निवासी झाड़खेड़ी थाना कैराना को पांच दिन के कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को उस पर सुनवाई हुई। हिमांशु को भी कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने चार दिन का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है। 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार को हिमांशु को कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान पुलिस ने चौकसी बरती। पुलिस उसे दूसरे रास्ते से लेकर आई और पेशी के बाद वापस जेल ले गई। हिमांशु को पेशी पर लाए जाने का पता लगने पर कुछ लोग कोर्ट परिसर में खड़े थे और मीडियाकर्मी भी थे, लेकिन कब हिमांशु को पेशी पर लाया गया पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें