अर्चना गौतम
- फोटो : social media
गंगानगर निवासी अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम नवंबर 2022 में कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस सीजन 16 के घर में पहुंची। पहले ही दिन उन्होंने घर में धमाल मचाना शुरू कर दिया। शो में उनके मुद्दे घरवालों को बेशक परेशान करते रहे, लेकिन जनता को बेहद पसंद आए। शो में वे इकलौती कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने अपने दम पर ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। उनकी भागीदारी बाकी प्रतिभागियों से अधिक रही और ये बात बिग बॉस ने खुद अर्चना की तारीफ में भी कही थी। आज पूरे देश की जनता से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है।