फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर का फेसबुक Live पर ऐलान, कहा- भीम आर्मी हर वक्त बलिदान को सीना ताने तैयार

Mon, 17 Sep 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने जेल से रिहाई के बाद पहली बार फेसबुक पर भीम आर्मी के पेज के माध्यम से समर्थकों को लाइव संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती। वंचितों और शोषितों की लड़ाई के लिए उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इसके लिए वह कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
करीब 20 मिनट के संबोधन में चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि बाबा साहब, मुल्ला पेरियार, महात्मा ज्योतिबा फूले उनके आदर्श हैं। जहां भी समाज के वंचितों और दबे कुचले वर्गों का शोषण होगा वहां भीम आर्मी सीना तान कर विरोध में खड़ी होगी। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लंबे समय से दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार हो रहा है। इसे खत्म करने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। भले ही भाजपा सरकार इसमें कितना भी अड़ंगा क्यों ना लगा ले।

4 of 6
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें आपस में लड़ाने का काम कर कर रहे हैं। ऐसे लोगों की साजिशों से हमें सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने मंगलवार को भीम आर्मी के प्रदेश संयोजकों की लिस्ट जारी करने की बात कही। कहा कि जो भी भीम आर्मी से जुड़ना चाहता है वह अपने प्रदेश संयोजक से बात कर ले। उन्होंने संविधान के दायरे में रहकर समाज के लिए कार्य करने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देशभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि कहीं भी किसी भी स्तर पर किसी का उत्पीड़न न हो सके। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई स्वर्ण समाज से नहीं बल्कि दलित विरोधी मानसिकता से है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें