भाकियू किसान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे किसान यात्रा दादरी गांव पहुंची। जगह-जगह यात्रा में शामिल लोगों के लिए खाने पीने के लिए फल, हलवा व अन्य सामान वितरित किए गए। गांव दौराला, भराला, पनवाड़ी, चिंदौड़ी, सुराणी, सकौती, वलीदपुर आदि के किसान भंडारे लेकर पहुंचे। हलवा पुड़ी के साथ खीर, ब्रेड पकौड़ा, चाय, दाल चावल थे।