कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि जिले के अधिकारी कलम के चोर हैं। ये अपनी कलम चलाकर किसानों और जनता को ठग रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। इन अधिकारियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता वीर सिंह बालियान, संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रणधावा, मांगेराम त्यागी, मनोज चौधरी, शंकर सिंह यादव, प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, अतुल कुमार, जिला प्रवक्ता संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।