फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में किसान हुआ बेहोश, शादी के लिए पैदल निकला दूल्हा, चक्का जाम से चरमराई यातायात व्यवस्था

Fri, 27 Nov 2020 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन: bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
कृषि बिलों व हरियाणा व पंजाब के किसानों पर हुए लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के प्रयोग के विरोध में उत्तर प्रदेश में भाकियू प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चक्का जाम कर रही है। पश्चिमी यूपी में किसानों ने जगह जगह हाईवे जाम किए तो वहीं चक्का जाम से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हर जगह वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। आगे तस्वीरों में देखें :-

 
विज्ञापन

2 of 5
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
हाईवे स्थित जीटोली में भारतीय किसान यूनियन के धरने के चलते मोदीपुरम हाईवे पर दौराला की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पुलिस ने मेरठ शहर की ओर डायवर्ट कर दिया है। बाईपास की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोका गया है। उन्हें रुड़की रोड से मेरठ सिटी की ओर भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एनएच 58 जिटौली में किसानों ने हाईवे जाम किया। यहां धरने पर बैठा एक किसान बेहोश हो गया। किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि बेहोश होने वाला किसान जगबीर सिंह दबथुआ निवासी है। बीमार होने के बावजूद जगबीर किसान आंदोलन के लिए आया था।
 

4 of 5
जाम में फंसा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
उधर चक्का जाम के बाद जगह-जगह जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। शादियों के सीजन में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों जाम का सामना करना पड़ा।  बागपत में भाकियू के प्रदर्शन के कारण शादी के लिए जा रहा दूल्हा जाम में फंस गया। पुलिस से अनुरोध के बावजूद कार को नहीं निकलने दिया गया। आखिरकार दूल्हे को कुछ दूर तक पैदल ही निकलना पड़ा। बता दें कि चक्का जाम के चलते कई स्थानों पर पुलिस ने रूट डायवर्ट किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शेरपुर के निकट भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सड़क की एक साइड पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन किया और वहीं बैठ गए। वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें