प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर जीव की अपनी भूमिका है। ऐसा ही एक स्तनधारी उड़ने वाला जीव है चमगादड़। चमगादड़ एक ऐसा प्राणी है जिसे इंसानों के आस पास के इलाकों में रहना पसंद होता है। ये दो तरह के होते हैं। एक वे जो फल-फूल खाते हैं और पेड़ो पर रहते हैं। ये आकार में काफी बड़े होते हैं। इन्हें मेगा किरोप्टेरा, फ्लाइंग फॉक्स या फ्रूट बैट कहा जाता है। दूसरे कीट भक्षी छोटे चमगादड़ होते हैं। इनको माइक्रो किरोप्टेरा कहते हैं। ये घरों, पुराने खंडहरों, गुफाओं आदि में रहते हैं। वाइल्ड लाइफ साइंटिस्ट फ्लाइंग फॉक्स को 'जंगल का किसान' भी कहते हैं। चमगादड़ के बारे में आपने यूं तो ढेरों बातें सुनी और पढ़ी होंगी लेकिन आज हम आपको चमगादड़ों से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।