फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला में छात्राओं की परेशानियां हुईं हल, सीखे सेल्फ डिफेंस के तरीके

Tue, 27 Nov 2018 10:34 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
aprajita
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मंगलवार को शामली में वीवी इंटर कॉलेज की गर्ल्स विंग में कॅरियर और सेल्फ डिफेंस काउंसिलिंग में छात्राओं ने बेबाकी से विशेषज्ञों से सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने कहा कि बेहतर कॅरियर के लिए प्रतिदिन कक्षा में विद्यार्थियों का उपस्थित होना जरूरी है। विषय का चयन अपनी दिलचस्पी के अनुसार ही करना चाहिए। काउंसिलिंग शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य एसके गिरि ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का ये अभियान बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करेगा। समाजसेवी और काउंसलर वीणा अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक खासतौर से माताओं को अपनी बेटियों से खुलकर बात करनी चाहिए। उनकी इच्छाएं समझनी चाहिए। वे क्या विषय लेना चाहती है ये उन्हीं पर छोड़ दें।  शिविर में कॉलेज की 107 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

जिसमें मन लगता है वहीं विषय लें 
कक्षा 10 की छात्रा तानिया ने पूछा कि उसकी गणित में रुचि नहीं है, वो 11वीं में इसे ले या नहीं। विशेषज्ञ ने सलाह दी कि जिस सब्जेक्ट में रुचि हो, उसको पढ़ने में मन लगता हो, वहीं विषय चुने। किसी के कहने पर विषय न लें।  
डॉक्टर बनने के लिए क्या करना होगा 
कक्षा 10 की छात्रा मुस्कान कुरैशी ने पूछा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जाने के लिए क्या करना होगा। इस पर विशेषज्ञ ने बताया कि बायोलॉजी से इंटर के बाद बीएससी के बाद सीपीएमटी टेस्ट की तैयारी करनी होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
aprajita
स्काउट गाइड की जानकारी ली 
दसवीं की छात्रा आफसा ने पूछा कि स्काउट गाइड में क्या सिखाया जाता है। विशेषज्ञ ने बताया कि इसमें सुरक्षा, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। छात्राएं गाइड या एनसीसी लें। इसके हायर एजूकेशन में प्रवेश और सर्विस में अतिरिक्त मार्क्स भी मिलते हैं। 
बैंक में जाना है तो कॉमर्स लें  
छात्रा सोनी ने कहा कि उसकी इच्छा बैंक की नौकरी करने की है। इसके लिए उसे क्या करना होगा। विशेषज्ञ ने बताया कि इसके लिए वे कॉमर्स लाइन चुने। बैंक जॉब के लिए कॉमर्स, मैथ, एकाउंट जरूरी है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
aprajita
समझ नहीं आता तो झिझके नहीं टीचर को बताएं 
साबियान ने सवाल किया कि यदि कक्षा में समझाई कोई चीज समझ में नहीं आ रही तो क्या करें। विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें अपने टीचर को स्पष्ट ये बता देना चाहिए। दोबारा समझाने का अनुरोध करना चाहिए। यदि फिर भी समझ में न आए तो उनसे अलग से बात कर समझना चाहिए। 
कोई अंजान घर में घुस जाए तो क्या करें 
कुछ छात्राओं ने कहा कि यदि वे घर पर अकेली हैं और कोई अनजान अचानक घर में घुस जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए। विशेषज्ञ ने बताया कि सबसे पहले उन्हें किसी दूसरे कमरे में भागकर दरवाजा अंदर से बंद कर लेना चाहिए। कमरे की खिड़की से शोर मचाना चाहिए। फोन हो तो कॉल कर पुलिस ओर परिजनों को बताएं। 

4 of 7
aprajita
बेटियों की इच्छा को समझें: वीणा अग्रवाल 
समाजसेवी और काउंसलर वीणा अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक खासतौर से माताओं को अपनी बेटियों से खुलकर बात करनी चाहिए। उनकी इच्छाएं समझनी चाहिए। वे क्या विषय लेना चाहती है ये उन्हीं पर छोड़ दें। अपनी मर्जी उन पर न थोपें। अक्सर देखा गया कि अभिभावक वहीं विषय दिलाना चाहते हैं जो उन्होंने या तो खुद पढ़े हैं या फिर उनके भाई बहनों ने पढ़े हों।
 बेटे और बेटियों में फर्क ना होने दें 
समाजसेवी कुमुद शर्मा ने कहा कि अक्सर अभिभावक बेटों की तुलना में बेटियों को सुविधाओं में कमी रखते हैं। भले ही बेटी इस बात को जाहिर न करे, लेकिन उसके मन के अंदर ये बात आती है। अभिभावक प्रयास करें कि बेटी को ऐसा कुछ भी फील न हो। उन्हें अंदर से मजबूत बनाएं। बेटे और बेटी का फर्क ना होने दें। बेटी की इच्छा के अनुसार उन्हें अपना कॅरियर चुनने दें। 
अंदर से मजबूत बनें बेटियां 
वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने छात्राओं से कहा कि आज की बेटी किसी भी मायनों में बेटों से कम नहीं है। कहा कि वे अंदर से मजबूत बनें। अपने अधिकार पहचानें। कोई परेशान है तो टीचर्स या अपने परिजनों से शेयर करें। मन से झिझक निकालनी चाहिए तभी वे मजबूत बनेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
aprajita
मेरठ में इस अभियान के तहत चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 550 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने परामर्श लिया। इसके अलावा छात्राओं में हीमोग्लोबिन, वजन और टीबी की जांच भी की गई। छात्राओं को आयरन की टेबलेट भी बांटी गईं। शिविर में गायनिक, फिजियोथेरेपिस्ट, फिजिशियन व मनोचिकित्सक और दो टीबी विशेषज्ञों की टीम शामिल रही। 


 
विज्ञापन

6 of 7
aprajita
आत्मरक्षा के गुर सिखाए
मुज़फ्फरनगर में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो में इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की ट्रेनर ममता सागर ने  छात्राओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी और आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए।  स्कूल-कॉलेज बाजार आदि स्थानों पर हो रही छेड़खानी की घटनाओं की जानकारी देकर बेटियों का किया मार्गदर्शन। कैंप में शामिल छात्राओं और शिक्षिकाओ ने शपथ पत्र भर अभियान से जुड़ी।  प्रिंसीपल अंजू धीमान  ने अमर उजाला का आभार जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aprajita
बिजनौर में 'अपराजिता' अभियान के तहत बिजनौर के विवेक कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। छात्राओं को बताया गया कि उनको कमजोर समझा जाता है। अगर छात्राओं खुद को मजबूत बनाए तो मनचलों को सबक सिखा सकती हैं।
 


 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें