फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन साल पहले मुलाकात, अफेयर और संबंध, डर से बैंक के एरिया मैनेजर ने प्रेमिका के छह साल के बेटे को मार डाला

Thu, 18 Jun 2026 10:05 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Crime News Today in Hindi: मेरठ में छह साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने की थी। आरोपी ने बच्चे को पहले घर के बाहर से अगवा किया, इसके बाद मंदिर के पास ले जाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को डर था कि मासूम प्रेम संबंधों का राज न खोल दे।
विज्ञापन
1 of 6
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Meerut Murder: मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 

आरोपी ने मासूम को बहसूमा थाना इलाके के रामराज स्थित उसके घर के बाहर से मंगलवार को अगवा करके कार में ले गया था। पुलिस ने बुधवार को मीरापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अर्पित की शादी छह माह पहले हुई है।

विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज निवासी बलजिंदर कौर ने मंगलवार को बहसूमा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पौत्र अंगदवीर को अर्पित पाराशर घर के बाहर से कार में अगवा करके ले गया है। अर्पित हापुड़ में एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर है। 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बच्चे ने दोनों को साथ देखा, राज खोलने के डर से मार डाला'
सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे को कार में ले जाता दिखाई दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को वह गुरप्रीत से मिलने उसके घर गया था। इस बीच अंगदवीर ने दोनों को साथ देख लिया था। उसे डर था कि बच्चा उनका राज खोल देगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।

 

4 of 6
एसपी देहात अभिजीत कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी अर्पित को मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में वह करीब आठ घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बताता रहा कि उसने अपहरण के बाद अंगदवीर को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पुट्ठी गांव के सामने नहर में फेंक दिया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी अर्पित पाराशर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह आठ बजे से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश करती रहीं। शाम को आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर की हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर के पास हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर शाम लगभग पांच बजे शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरप्रीत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले हुई थी गुरप्रीत और अर्पित की मुलाकात
करीब छह साल पहले अंगदवीर के पिता गुरसेवक सिंह नौकरी के लिए सऊदी अरब चले गए थे। करीब तीन साल पहले गुरप्रीत बहसूमा के एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी। वह बस से आती-जाती थी। अर्पित भी हापुड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में जाने के लिए मीरापुर से बस में सफर करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो प्रेम संबंध में बदल गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें