फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदवीर हत्याकांड: तीन साल पहले शुरु हुई थी दो शादीशुदा लोगों की अनैतिक प्रेमी कहानी, अंजाम... मासूम का कत्ल

Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: बहसूमा के गुरसेवक रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरब चले गए और उनके पीछे पत्नी गुरप्रीत के प्रेम संबंध तीन साल पहले अर्पित पाराशर से हो गए। अर्पित भी शादीशुदा है। मासूम अंगदवीर की हत्या में मां का हाथ है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
अंगदवीर की फाइल फोटो, उसकी मां गुरप्रीत कौर और हत्यारोपी अर्पित पाराशर। - फोटो : अमर उजाला
बहसूमा के छह वर्षीय अंगदवीर अपहरण-हत्याकांड में बुधवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर की निशानदेही पर पुलिस ने वन आरक्षित क्षेत्र भद्रकाली जंगल की झाड़ियों से अंगदवीर का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने गला रेतकर मासूम की हत्या की थी।
विज्ञापन

2 of 8
अंगदवीर की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वजह अवैध संबंध में अंगदवीर का बाधा बनना सामने आया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव बरामद किया, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने महिला गुरप्रीत कौर को भी कस्टडी में ले लिया है। सीओ का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद से आरोपी अर्पित पाराशर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। उसने पहले बयान दिया कि अंगदवीर पुत्र गुरसेवक को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की पुठ्ठी गंगनहर में फेंक दिया है। इसी सूचना पर एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने करीब 9 घंटे तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन शव नहीं मिला।
एसपी देहात अभिजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अर्पित टूट गया। उसने कबूल किया कि शव नहर में नहीं, बल्कि भद्रकाली के जंगल में झाड़ियों के बीच फेंका है।
 

4 of 8
गुरप्रीत कौर। जब्त की गई कार। - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंध में हत्या
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पूछताछ में अर्पित ने बताया कि अंगदवीर ने उसे और उसकी मां गुरप्रीत कौर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बदनामी के डर से उसने अंगद का अपहरण किया और भद्रकाली जंगल ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
अंगदवीर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों में कोहराम, गांव में आक्रोश
शव बरामद होने की सूचना पर अंगदवीर के परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ पंकज लवानिया ने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू व और वैगनआर कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

6 of 8
हत्याकांड की जांच। - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि मृतक अंगद वीर की मां गुरप्रीत कौर बहसूमा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल पहले अध्यापक थी। वह बस से रोजाना आती जाती थी। आरोपी अर्पित पाराशर हापुड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात था। रोजाना बस में मिलते थे। एक दूसरे से नंबर का आदान-प्रदान हो गया। प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 
विज्ञापन

7 of 8
अंगदवीर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले अंगदवीर ने उसे व उसकी मां गुरप्रीत कौर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी डर व बदनामी से बचने के लिए उसने अंगद वीर की हत्या की योजना बनाई। बीते मंगलवार को वह उसके पुत्र अंगद वीर को कार में बैठा कर ले गया। आरोपी अर्पित ने भद्रकाली के जंगल स्थित सती माता के मंदिर के पास गला रेत हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया।
 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की गिरफ्त में अर्पित पाराशर। - फोटो : अमर उजाला
शातिर आरोपी अर्पित पाराशर हत्या के बाद पहुंच गया शादी समारोह में
अंगद वीर की हत्या करने के बाद अर्पित पाराशर के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। आरोपी हत्या के बाद अपनी पत्नी को साथ लेकर फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गडीना में शादी समारोह में पहुंच गया। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा था। पुलिस रात में ही पहुंच गई। गाड़ी खड़ी हुई देखी तो पूछा गाड़ी किसकी है। एक युवक ने बताया कि खेड़ी निवासी अर्पित पाराशर की है। पुलिस उसकी तलाश में करने लगी, लेकिन आरोपी पाराशर पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे दबोच थाने ले आई।


ये भी देखें...
Meerut: सगे फूफा ने मांगी थी ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी, चिट्ठी के साथ घर पर रखा था कारतूस; ऐसे हुआ खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें