फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में पुराना कस्बे के बवाल में 12 गिरफ्तार 36 फरार, ताबड़तोड़ दबिश के बावजूद नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 16 Sep 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश, आरोपी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
- एएसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी युवकों को काबू करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुराना कस्बे में मंगलवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में पुलिस ने 12 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसपी अभिषेक सिंह ने प्रकरण की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी है। प्रकरण में दोनों पक्षों के 36 अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मोहल्ले में तनाव की स्थिति है।

बुधवार को पुराना कबे में रुपये के लेन-देन को लेकर पशु व्यापारी रिजवान और राशिद पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। सीओ सदर का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुराना कसबे में पुलिस तैनात, सन्नाटा
पुराना कसबे के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रही। दोनों पक्षों के घर पर ताले लटके रहे। पुलिस ने यहां दिनभर गश्त की। पीएसी तैनात रही। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा।

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
थप्पड़ मारने का विवाद भी आया सामने
दोनों पक्षों के बीच 3.40 लाख रुपये के विवाद के अलावा पुलिस जांच में थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात कर रहे हैं।

एक पक्ष का कहना है कि विवाद 3.40 लाख रुपये का था, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि रुपये लौटा दिए गए थे और तीन हजार रुपये का मामला था। पुलिस की शुरूआत जांच में सामने आया कि थप्पड़ मारने को लेकर भी दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
वीडियो, फोटो, सीसीटीवी से होगी पहचान
सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच में वीडियो फुटेज, फोटो और सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। एसआई रविंद्र सिंह की ओर से 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवकों को काबू में करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ तक बवाल की गूंज
पुराना कसबे के बवाल की गूंज लखनऊ तक हुई। पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली गई। स्थानीय अधिकारियों ने मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें