फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, सामने आई ये बड़ी बात, खौफनाक थी पूरी वारदात, तस्वीरें

Wed, 16 Sep 2020 03:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जागृति विहार के सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में बंद कुख्यात सलमान गैंग से जुड़े जावेद उर्फ काला ने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट कर अमन की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर दो में आठ सितंबर को सराफा व्यापारी अमन जैन की लूट के विरोध में चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को लेकर पुलिस भी छानबीन करने में जुटी थी। भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद और व्यापारी संगठनों ने वारदात को लेकर नाराजगी जताई थी। मंगलवार को पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
अमन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार वारदात में खरखौदा के एक गांव निवासी जावेद उर्फ काला शामिल है। पुलिस ने काला समेत तीन आरोपी पकड़े हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कुबूल किया है। बताया कि वारदात के बाद वे काशीराम कॉलोनी के लोहियानगर में रुके थे। उसके बाद गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में छिपे थे।

4 of 8
अमन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के साथ पूनम नाम की लड़की भी थी। आरोपियों को पुलिस क्राइम ब्रांच ले आई है, जबकि लड़की को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी काला 42 लाख की लूट मामले में फरीदाबाद से जेल जा चुका है। शास्त्रीनगर में पूर्व मैनेजर अनिल मखीजा के मकान में लूट के दौरान छह माह पहले पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी इमरान को गोली लगी। जावेद मौके से भाग गया था। उसके खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस हिरासत में लूट और हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश की कराई पहचान
पकड़े गए एक बदमाश की चश्मदीद पीड़ित परिवार के एक सदस्य से पहचान कराई। अन्य दो आरोपियों के फोटो दिखाए। बताया गया है कि बदमाशों को पहचान लिया गया। पुलिस अभी इस गैंग से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पिता सतीश जैन ने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा में सिर्फ दिखावे को बैठी है। हर कोई सीधे अंदर चला आता है।
विज्ञापन

6 of 8
परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जावेद उर्फ काला शूटर भी बताया
इस वारदात का मुख्य आरोपी जावेद उर्फ काला है। वह जेल में बंद सलमान का शूटर भी है। पुलिस का दावा है कि सलमान के शूटर जावेद ने ही पूरी घटना की योजना बनाई थी। वारदात के बाद जावेद तीनों साथियों को लेकर लोहिया नगर में गया था। जावेद ने कुछ दिन पहले ही चेन स्नेचिंग करने वाले तीन लोगों को अपने गैंग में शामिल किया था।
विज्ञापन

7 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार में बेचते थे लूट का सामान
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट का सामान जागृति विहार में दो सराफ की दुकानों पर बेचते थे। आठ सितंबर को सतीश जैन को अकेले देखकर बदमाश दुकान में घुस गए। वह दुकान में लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान सतीश जैन का बेटा अमन वहां पहुंच गया। अमन ने एक बदमाश को पकड़ लिया, तभी दूसरे बदमाश ने कनपटी पर सटाकर गोली मार दी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में करेंगे खुलासा
अमन जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। 24 घंटे में पुलिस और भी सबूत जुटाकर खुलासा कर देगी। बेवजह हंगामा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। - अजय कुमार साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें