फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में निर्वाण महोत्सव में हुए हादसे की वजह आई सामने... इसलिए हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ भी मची; तस्वीरें

Tue, 28 Jan 2025 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Stage Collapse In Baghpat: बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। जिससे भगदड़ मच गई। कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Baghpat Nirvana Mahotsav - फोटो : अमर उजाला
Nirvana Mahotsav Accident In Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में दर्दनाक हादसा हुआ है। कार्यक्रम के लिए लगा स्टेज टूटने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 75 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आनन-फानन एंबुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
बागपत में निर्वाण महोत्सव में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जानकारी के अनुसार, बागपत के बड़ौत में आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बागपत में निर्वाण महोत्सव में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच
बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गईं। जिससे भगदड़ मच गई।

4 of 7
बागपत में निर्वाण महोत्सव में हादसा - फोटो : अमर उजाला
सामने आई हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ग्राउंड का हाल ही में भराव हुआ था। श्रद्धालु अधिक पहुंचने से मिट्टी बैठ गई। मंच पर श्रद्धालु ज्यादा चढ़ गए थे। जिससे बल्लियां भी टूट गईं। मंच भीड़ का दबाव नहीं झेल सका। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24),  पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
25 वर्ष से हर साल होता था आयोजन
बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से हर वर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल
हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी, 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो गई, कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें