मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की गर्लफ्रेंड का राजनीतिक कनेक्शन पुलिस की कार्रवाई पर फिर भारी पड़ सकता है। बताया गया है कि बद्दो की गर्लफ्रेंड के लखनऊ में कई नेताओं से गहरे संबंध हैं। बद्दो की फरारी के बाद भी मामला सामने आने पर उसने खुद को बचा लिया था।
विज्ञापन
2 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : social media
पुलिस अभिरक्षा से फरार ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की पंजाबीपुरा की आलीशान कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसकी भाभी कुलदीप कौर को मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया है। बद्दो की भाभी के मुकदमे में शामिल होने के बाद मुकदमे में फंसने के डर से गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
3 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि बद्दो की गर्लफ्रेंड गुरुग्राम में रहती है और उसके लखनऊ में कई बड़े नेताओं से गहरे संबंध हैं। बद्दो की फरारी के बाद पहले भी उसने पुलिस से खुद को बचाया था। अब फिर चर्चाएं होने लगीं कि बद्दो की गर्लफ्रेंड नेताओं के संरक्षण में पहुंच गई है।
4 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि अबकी बार बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। पुलिस अभी उनके खिलाफ और भी सुबूत जुटा रही है, ताकि उन्हें बचने का कोई मौका ना मिले।
एएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि 23 नवंबर को हाईकोर्ट में जवाब देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बद्दो और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जा रही है। उनकी संपत्ति की भी जांच होगी। बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका की संपत्ति की जांच हो सकती है।