बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
बदन सिंह बद्दो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि बद्दो की फरारी की योजना मुकुट महल होटल मालिक के मकान में 25 मार्च को बनी थी, जिसमें सिकंदर समेत सभी नामजद आरोपी प्लानिंग में शामिल थे। जिसके आधार पर पुलिस ने इस मुकदमे की नींव रखी है।
ऐसे हुआ था फरार
पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च दिनदहाडे़ पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे फर्रुखाबाद जेल से फतेहगढ़ पुलिस गाजियाबाद कचहरी में पेशी पर लाई थी। पेशी कराने के बाद बद्दो ने साथ आए पुलिसकर्मियों को मेरठ के होटल मुकुट महल में शराब पार्टी दी। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों को शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह काले रंग की गाड़ी से फरार हो गया था।