फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, ऐसे हुआ था पुलिस कस्टडी से फरार

Thu, 25 Apr 2019 11:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बद्दो पर ढाई लाख का इनाम रखा हुआ। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। आगे देखिए शराब पार्टी की कई तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बद्दो अपने दोस्तों के साथ सीटी बजाकर थिरक रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में दर्जनों लोग भी बद्दो के साथ डांस कर रहे हैं।

4 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
हत्या मामले में जेल में सजा काट रहा बदन सिंह बद्दो 28 मार्च को मेरठ के मुकुट महल होटल से फरार हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कस्टडी से भागने के बाद पुलिस ने बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बदन सिंह बद्दो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि बद्दो की फरारी की योजना मुकुट महल होटल मालिक के मकान में 25 मार्च को बनी थी, जिसमें सिकंदर समेत सभी नामजद आरोपी प्लानिंग में शामिल थे। जिसके आधार पर पुलिस ने इस मुकदमे की नींव रखी है।

ऐसे हुआ था फरार
पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च दिनदहाडे़ पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे फर्रुखाबाद जेल से फतेहगढ़ पुलिस गाजियाबाद कचहरी में पेशी पर लाई थी। पेशी कराने के बाद बद्दो ने साथ आए पुलिसकर्मियों को मेरठ के होटल मुकुट महल में शराब पार्टी दी। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों को शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह काले रंग की गाड़ी से फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें