फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने 'बद्दो' को पहुंचाया था बेंगलुरु, सबूत जुटा रही पुलिस

Sun, 22 Nov 2020 02:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- शासन को भेजी रिपोर्ट में 17 करीबियों पर गैंगेस्टर की तैयारी का जिक्र
- प्रेमिका के खिलाफ पुलिस ने जुटाए सुबूत
विज्ञापन
1 of 5
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
मोस्ट वांटेड बदन सिंह उर्फ बद्दो को बेंगलुरु पहुंचने में गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने अहम भूमिका निभाई। गुरुग्राम में दोनों एक रात रुके भी थे। पुलिस ने प्रेमिका को घेरने के लिए कई अहम सबूत जुटाए हैं। जिससे यह साबित हो जाएगा कि फरारी के बाद बद्दो को उसकी प्रेमिका का संरक्षण मिला था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 28 मार्च 2019 को मोस्ट वांटेड बद्दो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिसके बाद उसने साकेत में स्थित ब्यूटी पार्लर में हुलिया बदलवाया। उसके बाद करण पब्लिक स्कूल के संचालक भानू प्रताप ने उसे गुरुग्राम वाली प्रेमिका के पास छोड़ दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
जांच में सामने आया कि एक रात प्रेमिका के साथ रुकने के बाद 29 मार्च को वहां से चला गया। यह सब जानकारी ब्यूटी पार्लर संचालिका व जिम ट्रेनर (गुरुग्राम वाली प्रेमिका) को थी। उक्त दोनों महिलाओं को बद्दो के पुलिस कस्टडी से भागने की जानकारी थी। 
 

4 of 5
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का अंदेशा कि गुरुग्राम वाली प्रेमिका के पास बददे की जानकारी हो सकती है। एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना कि दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। पुलिस अभी उनके खिलाफ और सबूत जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट में जवाब देने से पहले गहन मंथन
हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने से पहले पुलिस अधिकारी रिपोर्ट पर गहन मंथन कर रहे हैं कि कोई कमी न रह जाए। जिसके चलते शनिवार को भी अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। बता दें कि 23 नवंबर तक प्रमुख सचिव गृह को हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब देना है। पुलिस ने बद्दो के 17 करीबियों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी का जिक्र शासन को भेजी फाइल में किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें