मेरठ के मवाना थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदर बम का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वहीं बंदर के हाथ में बम का पैकेट देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 5
पुलिसकर्मी ने एकत्र किए बम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बंदर पैकेट से एक- एक करके बम नीचे गिराता रहा, जिन्हें होमगार्ड एकत्र करता रहा। सभी बम एकत्र करने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
3 of 5
बम का पैकेट लेकर थाने पहुंचा बंदर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को दोपहर के समय थाने में एक बंदर कहीं से बम (आतिशबाजी) का एक पैकेट लेकर पहुंच गया। बंदर थाना परिसर में बम का पैकेट हाथ में लेकर आराम से घूमता रहा। जैसे ही थाने के स्टाफ की निगाह बंदर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
4 of 5
बम का पैकेट लेकर थाने पहुंचा बंदर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बंदर से पैकेट लेने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन बंदर पैकेट छोड़ने को तैयार नहीं था।