फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीफार्मा छात्र का कत्ल... थाने से 100 मीटर दूर फेंकी लाश, डॉक्टर बनना चाहता था वो; मेरठ हत्याकांड की कहानी

Thu, 14 Aug 2025 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ जिले में बीफार्मा छात्र की पेट में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी छात्र का शव थाने से 100 मीटर दूर फेंककर भाग गए। इकलौते बेटे की हत्या से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
उज्जवल हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हस्तिनापुर थाना इलाके के गणेशपुर निवासी बीफार्मा के छात्र उज्ज्वल शर्मा (24) की बुधवार को पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात के बाद आरोपी शव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंककर भाग गए। 

इकलौते बेटे की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है। मृतक की मां ने छह युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

2 of 9
सीएचसी पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के मुताबिक, गणेशपुर गांव निवासी उज्ज्वल शर्मा बीफार्मा की पढ़ाई कर एक मेडिकल स्टोर पर अप्रेंटिस कर रहा था। बुधवार को वह गांव से दवाई लेने के लिए हस्तिनापुर आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी थाने के पीछे सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग तिराहे पर शव फेंककर भाग गए। राहगीरों ने उसे पास के सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

4 of 9
सीएचसी पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डेढ़ घंटे बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 
विज्ञापन

5 of 9
थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने कुछ माह पूर्व उज्ज्वल को पीटकर किया था घायल
मृतक की मां बबली ने हस्तिनापुर थाने पर छह युवकों हस्तिनापुर निवासी गौरव, शैकी उर्फ सौरभ, सैफपुर निवासी नीटू, उनके अन्य साथी तुषार, चुनमुन और गुडडू पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
 
विज्ञापन

6 of 9
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बबली का कहना है कि आरोपियों से कुछ महीने पूर्व उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने मारपीट कर उज्ज्वल को घायल कर दिया था। तभी से वे उससे रंजिश रखते थे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन

7 of 9
थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टर बनना चाहता था उज्ज्वल
ग्रामीणों ने बताया कि उज्ज्वल के पिता सुभाष और माता बबली मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उज्ज्वल उनका इकलौता बेटा था। उसका सपना था कि वह डॉक्टर बने। हालांकि अभी उसने बी फार्मा की पढ़ाई की थी।
 

8 of 9
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ममेरी बहन की एक आरोपी से हुई है शादी, पंचायत में की पिटाई
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उज्ज्वल की ममेरी बहन की शादी शेंकी के साथ हुई थी। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद होने पर रिश्तेदारों की पंचायत हुई थी। पंचायत में उज्ज्वल की शैंकी के साथ कहासुनी हुई थी। तभी शेंकी आदि ने उज्ज्वल के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन

9 of 9
उज्जवल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी रंजिश में हत्या होना परिजन बता रहे हैं। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें