शामली हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। छह दिन पहले ही हत्या की योजना बनाई और असलम को मार डाला। इद्दत पूरी होने पर आरोपी पत्नी प्रेमी इंतजार के साथ निकाह करने की तैयारी में थी।
शामली के कांधला निवासी असलम को मौत के घाट उतारने की योजना दो बार पहले भी बनाई गई थी, लेकिन वह बच गया। इस बार छह दिन पहले योजना बनाई और आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। आरोपी इंतजार और असलम के बीच दोस्ती थी और घर पर आना-जाना था।
प्रेम प्रसंग का पता चलने से पत्नी को रोका तो उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया। पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
कैराना में असलम की हत्या में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी से प्रेम संबंध का विरोध करने पर असलम की हत्या
कांधला निवासी असलम (32) की कैराना क्षेत्र स्थित बाग में ले जाकर गला रेतकर हत्या की गई थी। शव रविवार सुबह मिला था। पुलिस ने रात में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी आसमीन, भाई हारुन और प्रेमी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि पत्नी से प्रेम संबंध का विरोध करने पर असलम की हत्या की गई।
विज्ञापन
3 of 11
कैराना कोतवाली में पति की हत्या के षड़यंत्र में शामिल आरोपी पत्नी
- फोटो : पुलिस
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि असलम और इंतजार के बीच गहरी दोस्ती थी। छह साल से इंतजार का असलम के घर आना जाना था। इसी बीच पत्नी से प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय पहले असलम को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी को रोका।
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर आसमीन ने अपने प्रेमी इंतजार पर पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। उधर, इंतजार और असलम के साले हारुन के बीच दोस्ती थी। हारुन ज्यादातर कांधला में इंतजार के साथ रहता था।
विज्ञापन
5 of 11
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंतजार को पता था कि हारुन अपनी बहन आसमीन के प्रेम विवाह करने के चलते असलम से क्षुब्ध है। इसके चलते इंतजार ने हारुन को अपने साथ मिलाया और छह दिन पहले हत्या की योजना बनाई। इससे पूर्व भी दो बार आरोपियों ने असलम की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
6 of 11
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में आसमीन ने बताया कि इंतजार की पत्नी की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। असलम की हत्या के बाद इद्दत पूरी होने पर वह प्रेमी इंतजार के साथ निकाह करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
7 of 11
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असलम को दावत के बहाने घर से ले गए
एसपी ने बताया कि शनिवार शाम को असलम को इंतजार व हारुन घर से दावत के बहाने बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने कांधला से शराब और बीयर खरीदी। टेम्पो में तीनों ने शराब पी, लेकिन असलम को नशा नहीं हुआ। इस पर दोबारा शराब की बोतल खरीदी और असलम को पिलाई। रात में करीब नौ बजे उसे टेंपो से कांधला की तरफ ले गए। कैराना क्षेत्र स्थित एक बाग में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
8 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन में दो पतियों की गई जान
कैराना क्षेत्र में तीन दिन के अंदर पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते दो पतियों की हत्या की वारदात हुई। बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज की चाकू से गला रेतकर व गोली मारकर हत्या की गई। घटना के समय शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ खुरगान रिश्तेदारी में जा रहा था। पत्नी ने प्रेमी तसव्वर के संग मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इस घटना के चार दिन बाद ही कांधला निवासी असलम की प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर हत्या की गई। दोनों की शादी लगभग नौ साल पहले हुई थी।
9 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में युवक की गला रेतकर हत्या
शामली के कैराना कोतवाली इलाके में कांधला मार्ग स्थित बाग में असलम (32) की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह आम के बाग में उसका शव मिला। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छूरा और घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया है।
10 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कांधला मार्ग पर स्थित नसीम कुरैशी के आम के बाग में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की।