शामली धर्मांतरण मामले में पुलिस के रडार पर कई मौलाना आ गए हैं। शामली, गाजियाबाद, दिल्ली के मौलानाओं की तलाश की जा रही है। आयुष मलिक का पाकिस्तान-फिलिस्तीन कनेक्शन भी पुलिस खंगाल रही है।
शामली शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में शामली के साथ गाजियाबाद व दिल्ली के कई मौलाना पुलिस के रडार पर है। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें युवक का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
इस प्रकरण में पुलिस युवती व उसके पिता को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन मौलाना समेत नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष पाकिस्तान के डॉ. इसरार की यूट्यूब चैनल पर स्पीच सुनकर फॉलो करता था।
पुलिस की पूछताछ में आयुष ने फिलिस्तीन का भी जिक्र किया है। पुलिस आयुष का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन तलाश रही है। आयुष के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के साथ फंडिंग होने और उसके संपर्क वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस को धर्मांतरण कराने में बड़ा रैकेट होने का अंदेशा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें गठित की है, जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही एलआईयू व खुफिया टीमों को जांच में लगाया गया है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
4 of 10
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम धर्म : आयुष
दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आयुष मलिक उर्फ रहमान ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका जबरन धर्मांतरण नहीं कराया गया। उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है और अपने फैसले से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। आयुष मलिक ने कहा कि समाज के लोग उस पर दोबारा धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वे किसी दबाव में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि उसने 2008 से इस्लाम धर्म का अनुसरण करना शुरू कर दिया था। उसने अपनी तीनों बहनों की शादी होने के बाद ही परिजनों को इस्लाम धर्म अपनाने की जानकारी दी थी। उसने चार साल पहले शामली की लड़की चांदनी कुरैशी से दिल्ली में निकाह किया। पिता देवराज मलिक की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के सवाल पर कहा कि समाज के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रेनवाश के सवाल पर कहा कि अगर ऐसा होता तो वह अपने माता-पिता को भूल गया होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयुष ने कहा कुछ लोग इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं। उसने कहा कि पाकिस्तान या फिलिस्तीन से उसका कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तानी डा. इसरार का समर्थन करते हुए कह कि उनकी कही हुई बातों को कोई मौलाना नहीं काट पाता।
विज्ञापन
7 of 10
प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया के सामने आया आयुष, दाढ़ी बढ़ाने पर कहा यह हमारे इस्लाम में सुन्नत
उनकी स्पीच आपसी मोहब्बत व प्रेम का संदेश देती है, इसलिए वह उनकी स्पीच सुनता है। दाढ़ी बढ़ाने के सवाल पर कहा कि ये हमारे इस्लाम में सुन्नत है।
हमारे सभी नबी ने भी दाढ़ी रखी थी। बोला मेरे माता-पिता पूजा पाठ करते हैं और वह पांच वक्त की नमाज पढ़ता है। अब दोनों ही परिवार मेरे अपने है, वह किसी को नहीं छोड़ेगा।
8 of 10
प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा : देवराज
दवा कारोबारी देवराज मलिक पुलिस की गाड़ी से एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि उनका बेटा शिक्षित, होनहार और कर्मठ है। संपत्ति हड़पने के लिए चांदनी व उसके परिवार के लोगों ने धर्मातरण कराया। उन्हें इसी वर्ष जनवरी में उसके व्यवहार में बदलाव नजर आया तो मामला संदिग्ध लगा। फरवरी में उसने उन्हें धर्मांतरण की बात बताई। तभी से वे अपने स्तर से बेटे को समझाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष का ब्रेनवॉश बड़े स्तर पर किया गया है। उसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका बेटा सनातन धर्म में वापस आएगा।
9 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रेनवॉश किसने, कहां और कैसे किया एसआईटी जांच शुरू
एसपी एनपी सिंह का कहना है कि पुलिस आयुष मलिक से लगातार संपर्क में हैं और उससे जानकारी की गई। धर्मांतरण के लिए उसका ब्रेनवॉश पहले से हो रखा है। उसका ब्रेनवाश कहां, कैसे और किसने किया। इसकी जांच चल रही है। एसआईटी जांच में लगी हुई है।
ये है मामला
चार दिन पहले जिला मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आयुष के धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया था। पुलिस ने दो दिन पहले शनिवार देर रात मोहल्ला दयानंद नगर निवासी दवा कारोबारी देवराज मलिक की तहरीर पर उसके बेटे आयुष का धर्मांतरण कराने के आरोप में मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी, उसकी बहन सुमाइला, राहिल व राबिया, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आशू, हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला मौलवी मुन्नवर व दो अज्ञात मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी पर परिवार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से संपत्ति हड़पने के लिए उसके पुत्र आयुष को अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने और अब उसके परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था।