फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: राम नाम के जयकारों से गूंजी पांडव नगरी, तस्वीरों में देखें दीपोत्सव का नजारा

Wed, 05 Aug 2020 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •  सड़कों, चौराहों, बाजारों में रात्रि तक गूंजती रहीं श्रीराम चरित मानस की पंक्तियां
  • बाजारों में सजे तोरण द्वार, पुष्प, झालर, दीपक, झंडों से की गई सजावट
विज्ञापन
1 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
कौशल्यानंदन श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन के पावन अवसर पर क्रांतिधरा मेरठ में श्रीराम नगरी अयोध्या का ही स्वरूप में नजर आया। असंख्य दीपकों को जलता देख हर कोई त्रेता युग श्रीराम राज की कल्पना कर रहा था। घरों, मंदिरों, बाजारों में इस तरह तैयारियां की गई थी जैसे एक ही दिन में साल भर के त्यौहार मनाए जा रहे हो।
विज्ञापन

2 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
व्यापारी, नेता, धर्मगुरु, पंडित, पुरोहित और आम जनता सभी के मुख से जय श्रीराम के स्वर हर किसी को प्रफुल्ल्ति कर रहे थे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। बाजारों में रंगोली सजाई गई थी। कुछ व्यापारियों ने दुकानों को गुब्बारों से सजाया था। घरों और मंदिरों में सजी झालर दीपावली जैसी रौनक का आभास करा रही थी। हर कोई उमंद और उत्साह से परिपूर्ण नजर आया।
विज्ञापन

3 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
कई जगहों पर दीप जलाकर प्रदास वितरित किया गया 
खरखौदा में बुधवार को दोपहर को जैसे ही श्री राम मंदिर का शिलान्याश हुआ तो कई जगहों पर दीप जलाकर प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें गांव बिजौली में प्राचीन शिव मंदिर पर गांव बिजौली निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि त्यागी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में दीप जलाए गए तथा प्रसाद के साथ मास्क भी वितरित किए।

4 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
इस मौके पर विशांत त्यागी, सोनू त्यागी, विनोद अखलेश, बोबी, नरेश त्यागी, पंकज त्यागी, प्रेम सुंदर, सोनू सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं कस्बा में जगत पोसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंदिर में खीर के प्रसाद को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर शिव कुमार वर्मा, दीपक गर्ग, पंकज गर्ग, नरेश अग्रवाल, चितरंजन, हरि दत्त, दिनेश शर्मा, सतीश लाला व अज्जू त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांवो मे श्रीराम मंदिर निर्माण के अवसर पर मंदिर सजायेगये और दीपक जलाये गये। गांव नंगलामल मे कुलदीप तोमर ने सिद्ध सरोवर शंकरताल शिव मंदिर मे मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर को सजाया गया तथ दीपक जलाये गये। मुंडाली मे रामलीला मैदान मे मंच पर रोबिन तोमर, सुन्दर तोमर, राजकुमार, कृष्णपाल तोमर, नीरज तोमर, आदि ने मिलकर 1100 दीपक जलाकर श्रीराम मंदिर निर्माण का जशन मनाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
समयपुर मे दीपक तोमर, जतनपाल तोमर, ने दीपक जलाये, भगवानपुर चटटावन मे लोकेश तोमर, प्रशांत तोमर, आदि ने दीपक जलाये। क्षेत्र के बढला कैथवाडा, सिसौली, नंगला कबूलपुर, पचगांव, आदि मे दीपक जलाये गये तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ram mandir, Deepotsav - फोटो : amar ujala
बूढ़ा शिव मंदिर में हुआ यज्ञ का आयोजन
फलावदा कस्बे के रामलीला ग्राउंड के पास स्थित बूढ़ा शिव मंदिर में पुरुष एवं महिलाओं ने हनुमान चालीसा के पाठ का वर्णन करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र के सामने दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर हलवा पुरी का प्रसाद का वितरण किया। भगवान श्रीरामचंद्र कार्यक्रम में पिंटू उर्फ बृजपाल बिश्नोई, पंडित नवीन कुमार, रमेश धीमान तथा महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें