राम मंदिर को लेकर खुशी
- फोटो : अमर उजाला
सराय में छाई खुशी और बांटी मिठाई
अमीनगर सराय कस्बे में प्राचीन सिद्ध श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों ने भगवान श्री राम का पूजन करके प्रसाद वितरण किया। महंत अमोद मिश्रा, पंडित अमित कौशिक, भक्त अवधेश कुमार प्रजापति, मनमोहन मनिक, अंकित कुमार, पंडित निशांत भारद्वाज, मुकुल शर्मा, उज्ज्वल, लिच्छु, सोनू मित्तल, सोनू पांचाल, सूरज पांचाल, राजेन्द्र वर्मा सम्मिलित रहे। व्यापारियों ने कस्बे में प्रसाद वितरण किया। ईश्वर दयाल अग्रवाल व उनके सहयोगियों ने कस्बे की सभी दुकानों पर प्रसाद वितरित किया। मोहित अग्रवाल, योगेश जेन, अंकुर गोयल का विशेष सहयोग रहा।