फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जमकर बवाल, सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ और 5 पुलिसकर्मी घायल, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Oct 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां मुजफ्फरनगर जिले के बवाना गांव से अपने भाइयों के साथ गुरुवार की सुबह स्कूल जा रहीं छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्राओं के भाइयों की जमकर पिटाई और पुलिस पर भारी पथराव किया। आगे देखें तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर रोड पर छात्राओं के छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने अपने समर्थकों के साथ छात्राओं के भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी पक्ष के समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। हमले में क्राइम इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर और सीओ की कार के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

4 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार की सुबह बवाना गांव की चार छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर डाली। छात्राओं के दो भाइयों द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घायल युवक छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंच गए और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दो समुदायों के बीच का मामला जुड़ा होने के कारण सक्रियता दिखाई। पुलिस ने छेड़खानी के नामजद एक आरोपी सुलेमान को हिरासत में ले लिया। सुलेमान को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के युवक मौके पर पहुंच कर शोरशराबा करने लगे।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर दबाव बनाने के लिए दूसरे समुदाय के सैकड़ों युवकों ने कस्बे के बीच सड़क पर कसाईयों वाली पुलियां के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा और क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर दूसरे समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर दिया। पुलिस पर अचानक हुए पथराव में क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सोबीर नागर, सीओ की कार के  चालक आदेश शर्मा, पुलिस कर्मी विकास शर्मा व शिवकुमार घायल हो गए।

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने इंस्पेक्टर और सीओ की कारों के पथराव कर शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ खतौली डॉ. राजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के थाना शाहपुर, रतनपुरी, फुगाना, भौराकलां आदि थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर आरोपियों को खदेड़ दिया। घटनास्थल पर पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

9 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए 29 युवकों को नामजद करते हुए तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें