पुलिस से मारपीट करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में वायरलेस सेट गूंजने लगे। कार्यवाहक एसएसपी ने लावड़ से सटे सभी थानों को तत्काल वहां पहुंचने के निर्देश दिये। उधर, खुद भी वह एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ लावड़ के लिए निकल पड़े। जैसे-जैसे अफसर लावड़ के करीब पहुंचते जा रहे थे, वैसे-वैसे वायरलेस सेट पर शोर बढ़ता जा रहा था।