उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के 9वें दीक्षांत समारोह में मेरठ की अनीषी और लखीमपुर खीरी की आरजू निशा गोल्डन स्टूडेंट्स बनीं। बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम की दोनों विद्यार्थी ने सबसे अधिक मेडल प्राप्त किए हैं। अनीषी को दो और आरजू को तीन मेडल मिले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डिग्रियां मिलने के बाद दुपट्टा उछालकर खुशी मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मथुरा में वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का 9वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं। इस दौरान विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ विशेष योग्यता पर 15 मेडल प्रदान किए गए। इसमें 12 मेडलों पर छात्राओं ने कब्जा किया तो सिर्फ तीन मेडल छात्रों के खाते में ही आ सके।
विज्ञापन
3 of 5
मेडल मिलने के बाद सेल्फी खींचती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम की छात्रा अनीषी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मेरठ में पलवपुरम की रहने वाली अनीषी पुत्री हरवीर सिंह को पंडित जानकीनाथ गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। बीवीएससी एंड एएच में सिल्वर मेडल आरजू निशा के खाते में गया है। लखीमपुर खीरी की रहने वाली आरजू निशा पुत्री सईद खान को विशेष उपलब्धियों के लिए डॉ. पीजी पांडेय मेमोरियल मेडल और डॉ. जितेंद्र कुमार मेमोरियल मेडल भी मिला है। इस डिग्री प्रोग्राम का ब्रॉज मेडल लखनऊ की शालिनी पांडेय पुत्री सीके पांडेय को मिला है। इसके अलावा एमवीएससी में गोल्ड मेडल प्रयागराज की ममता मिश्रा पुत्री विनोद मिश्रा, सिल्वर मेडल कानपुर के शांतिनगर निवासी अश्वनी कुमार वर्मा पुत्र वीपी वर्मा को मिला है।
कालेज ऑफ बायोटेक में बीएससी का गोल्ड मेडल मथुरा जन्मभूमि क्षेत्र निवासी शिवानी राजोरिया पुत्री अशोक कुमार राजोरिया, सिल्वर मेडल निकिता रानी तथा ब्रॉज मेडल वृंदावन के अनमोल गौड़ को मिला है। एमएससी/एमवीएससी का गोल्ड मेडल राया निवासी समीक्षा अग्रवाल पुत्री दिलीप अग्रवाल को मिला है। इनके अलावा विशेष योग्यताओं के लिए निर्धारित आईएसवीपीटी मेडल लखनऊ में सीतापुर की तान्या सिंह पुत्री राजेश कुमार सिंह तथा वाइस चांसलर मेडल बीवीएससी एंड एएच में लखनऊ के अमित कुमार सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह को तथा एमवीएससी का बस्ती के विवेकानंद पुत्र मदनमोहन को मिला है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सचिव डेयरी और पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय, विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण तथा पूर्व कुलपति प्रो. श्रीकृष्ण गर्ग तथा वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीके सिंह मौजूद रहे।