फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारत की पाकिस्तान पर जीत से झूम उठा शहर, दिवाली से पहले ही आतिशबाजी, देखें जश्न की तस्वीरें

Mon, 29 Sep 2025 03:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: भारत के एशिया कप जीतने के बाद बेगमपुल समेत शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जश्न मनाया। भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। ऐसी आतिशबाजी हुई कि मानो दिवाली हो।
विज्ञापन
1 of 6
बेगमपुल पर जश्न। - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत की जीत पर शहर में भी जमकर जश्न मनाया गया। बेगमपुल चौराहे से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। तिरंगे हाथ में लेकर युवाओं सहित अन्य लोगों ने पूरे उत्साह के साथ जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

2 of 6
बेगमपुल पर लहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से पहले ही जमकर आतिशबाजी की गई। प्रशंसकों के जोश को देखते हुए पुलिस टीमों को भी देर रात तक अलर्ट पर रखा गया। कई जगहों पर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

3 of 6
खूब मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम की खराब शुरूआत से प्रशसंक बेहद मायूस थे। अभिषेक शर्मा के इस बार जल्द आउट होने का सबसे अधिक मलाल रहा, मगर टीम की जीत ने जोश भर दिया।

एशिया कप में भारत की टीम पहले ही दो बार पाकिस्तान पर जीत प्राप्त कर चुकी थी। अब फाइनल में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच देखने के लिए शहर के बड़े होटलों में विशेष इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

5 of 6
झूम उठे क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
होटल हारमनी इन में तो बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने मैच देखा। इसके अलावा शहर में जगह जगह चाय की दुकानों पर भी मैच देखने वालों की काफी भीड़ रही। मैच में जीत के बाद शहर की सड़कों पर लोग निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जश्न में हुए सराबोर। - फोटो : अमर उजाला
लोग हाथों में तिरंगा लेकर तो कहीं ढोल बजाकर खुशी मनाते नजर आए। मैच जीतते ही पटाखों की आवाज भी आनी शुरू हो गई। जश्न मना रहे लोगों ने कहा कि उनकी तो आज ही दिवाली मन गई है। इस जीत से बड़ा तोहफा और क्या होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें