शहीद मेजर का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर को जैसे ही उनके घर पहुंचा तो लोगों का तांता लग गया। वहीं मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी शहीद मेजर की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद के इंतजार में सड़क पर रंग-बिरंगे फूलों की चादर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहीद मेजर केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचने से पहले ही लोगों ने सड़क पर रंग-बिरंगे फूलों की चादर बिछा दी।
विज्ञापन
3 of 5
मेरठ पहुंचा शहीद मेजर का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जैसे ही शहीद मेजर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा... केतन तेरा नाम रहेगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से सड़कें गूंज उठीं।
4 of 5
शहीद मेजर की अंतिम यात्रा में मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मेजर केतन शर्मी की शहादत का पता लगने पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी उनके घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।
शहीद मेजर के पिता को संभालते रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल के बिडूरा गांव में रविवार देर रात सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सोमवार तड़के आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें