अपर मुख्य सचिव गृह के अनुसार मेरठ में सात हाॅटस्पाॅट चिन्हित किए गए हैं, जो पूर्णतया सील रहेंगे। इन क्षेत्रों में बैंकिंग, दवा की सप्लाई भी बंद रहेगी। दवा और जरूरी राशन की केवल होम डिलीवरी होगी।
मेरठ शहर के सात प्रमुख हाॅटस्पाॅट के साथ मवाना, सरधना, फलावदा, किठौर, सरूरपुर, परीक्षितगढ, ब्लाॅक भी शामिल किए गए हैं।
हाॅटस्पाॅट थानाक्षेत्र
शास्त्री नगर सेक्टर-13 नौचंदी
सराय बहलीम कोतवाली
हुमायूं नगर खरखौदा/लिसाड़ी गेट
हरनाम दास रोड सिविल लाइन
सूर्य नगर सिविल लाइन
मदीना मस्जिद, आजाद नगर कॉलोनी सरधना
ग्राम महलका-तहसील-मवाना फलावदा
अराफात वाली मस्जिद, मोहल्ला-कल्याण सिंह मवाना
छप्पर वाली मस्जिद, मोहल्ला-मुन्नालाल मवाना
एएस. डिग्री कॉलेज, मोहल्ला-बड़ा महादेव मवाना
कस्बा खिवाई, तहसील-सरधना सरूरपुर
प्रशासनिक अधिकारी शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। अधिकारियों और पुलिस की टीम शहर के सूर्यनगर इलाके में पहुंची है।
शामली जनपद के हाॅटस्पाॅट सील किए जाने की खबर आते ही लोगों में खलबली मच गई। लॉकडाउन के बावजूद बाजार में सब्जियों की दुकानें खुल गईं और सब्जी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उधर, मेडिकल स्टोर्स पर भी लोगों की लंबी लाइनें लग गईं। घर के बीमार सदस्यों के लिए लोग कई दिन की दवा लेते नजर आए। पुलिस मौके पर दौड़ी और दुकानों को बंद कराया।
जिलाधिकारी शामली, जसजीत कौर ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, पूरा जिला लॉक नहीं हुआ है। जनपद के जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। केवल उन क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। वहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।
शामली जनपद में इन स्थानों पर होगी सीलिंग
1. शामली शहर का तिमरसा क्षेत्र सील रहेगा। यहां की मस्जिद में मिले एक असम के जमाती को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
2. झिंझाना कस्बा पूरा सील किया जाएगा। इसी कस्बे में सबसे ज्यादा 8 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। यह सभी त्रिपुरा के जमाती हैं जो 19 मार्च को झिंझाना कस्बे में आए थे। पुलिस सर्च के दौरान यह मिले थे। कुल 14 जमाती यहां आए थे।
3. थानाभवन क्षेत्र का भैसानी इस्लामपुर गांव पूरा सील किया जाएगा। इस गांव की मस्जिद में 15 जमाती मिले थे जिनमें 12 बांग्लादेशी थे और 2 असम के और एक मुरादाबाद का था। इनमें से की गई जांच में दो बांग्लादेशी जमातियों को कोरोने की पुष्टि हुई थी।
डीएम ने बताया कि शामली शहर सहित जनपद के बाकी सभी कस्बों- गांव में लॉकडाउन व्यवस्था लागू रहेगी। यहां पर सुबह 6:30 से 9:30 तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सब्जी, राशन, दवा आदि की दुकानें खुलेगी।