फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन का पंद्रहवां दिन: सुबह से ही शुरू हुई कैश निकालने की आपाधापी, भीड़ कम करने को पुलिस अब घर तक पहुंचाएगी रुपये

Wed, 08 Apr 2020 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में लाॅकडाउन के पंद्रहवें दिन लाॅकडाउन बेअसर दिखाई दियाा। सड़कों पर भीड़ भले ही कम रही लेकिन सब्जी मंडी, दवा मार्केट और बैंकों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ दिखाई दी। सहारनपुर, बागपत समेत अन्य जिलों में भी लोग कई स्थानों पर लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने में लापरवाही दिखा रहे हैं। आगे जानें कैसा है पंद्रहवें दिन का हाल:-

विज्ञापन


मेरठ में 150 से ज्यादा जमातियों का आज टेस्ट होना है। जमातियों के संपर्क में आने वाले 70 लोगों की आज रिपोर्ट आएगी। वहीं पॉजिटिव आए जमाती युवक के संपर्क में आने आने वालों की तलाश की जा रही है।

मेरठ में 18 लाख की आबादी में सर्वे पूरा हो चुका है जबकि 600 से ज्यादा लोग खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग 24 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में अभियान चला रहा है। 
विज्ञापन


उधर, रेलवे प्रशासन की ओर से मेरठ में तैयार हुए आइसोलेशन कोच आज दिल्ली के लिए रवाना किए जाएंगे। इन आइसोलेशन कोच को मेरठ सिटी स्टेशन के कोच केयर सेंटर में तैयार किया गया है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर के सफाई कर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं। कई क्षेत्रों में सफाई कर्मियों का जगह जगह फूलवर्षा कर स्वागत भी किया गया।

हनुमान जयंती के पर्व पर आज शहरवासियों ने घरों में ही पूजा की। हालांकि कई जगह हनुमान जयंती के उपलक्ष में हनुमान मंदिरों में लोगों को राशन दिया जा रहा है। 

पैसे निकालने की मारामारी को लेकर सुबह से ही बैंकों के बाहर भीड़ जमा हो गई। शहर से लेकर देहात तक बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 

सरधना में बैंकों के बाहर जन धन योजना के अंतर्गत अपने खाते से रुपए निकालने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी। बैंक खुलते ही लॉकडाउन बेअसर हुआ।

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में पैसे निकालने के लिए बैंकों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ लग गई। इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का लोग जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ने अधिकारियों से घर घर पैसे देकर पहुंचाने के लिए टीम बनाने की बात कही है। 
विज्ञापन

लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में कोरोना संक्रमित की बढ़ती संख्या जिले के लोगों की टेंशन बढ़ा रही है। अब तक छह जमाती संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन बड़े इलाकों को सील किया जा चुका है। इन जमातियों में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के लोग जुड़े हैं।

शहर में लाॅकडाउन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। बैंकों के बाहर पैसे निकालने को लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। लेकिन अधिकतर स्थानों पर पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।

बिजनौर में शब-ए-बरात के मौके पर मस्जिद और कब्रिस्तान की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार किसी भी स्थान पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। इसी तरह रविदास जयंती पर भी किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

जिले में बैंकों, जनसेवा केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है। जनधन खातों से पैसे निकालने के लिए खाताधारकों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
 
उधर, जिला प्रशासन ने दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे नगीना के नौ जमातियों को पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके अलावा निजामुद्दीन मरकज के पास दुकान करने वाले पांच लोगों का भी पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। 

मुजफ्फरनगर में लाॅकडाउन के पंद्रहवें दिन भी होम डिलीवरी का सिस्टम लागू नहीं हो सका। सामान खरीदने के लिए लोगों को दुकानों पर ही पहुंचना पड़ रहा है। इसके चलते लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन लगातार हो रहा है। दवा, दूध और राशन की होम डिलीवरी की व्यवस्था प्रशासन नहीं कर पाया।

हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों के कपाट आज बंद रहे। बालाजी धाम मंदिर समिति ने पहले से हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारी की हुई थी लेकिन लोन के कारण आयोजन नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें