फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ही बचाएगी: मेरठ की छात्राओं ने बालिका दिवस पर रंगों से व्यक्त किए मन के भाव, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Jan 2019 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में बेटी ही बचाएगी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेरठ के अन्य स्कूलों सहित अन्य स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने खूबसूरत पेंटिंग्स के जरिए अपने भावों को व्यक्त किया। आगे तस्वीरों में देखें छात्राओं की खूबसूरत पेंटिंग्स: -

 
विज्ञापन

2 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
बालिका दिवस पर अमर उजाला की पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मेरठ में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं को उत्साह देखते ही बना। यहां बड़ी संख्या में मेरठ के अलग अलग स्कूलों की छात्राओं ने कॉम्पिटिशन में भाग लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियो में बांटा गया था। 

 

4 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
पहली श्रेणी में कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं शामिल थीं। दूसरी कैटेगिरी में कक्षा नौ से बारह तक की छात्राएं शामिल हुईं वहीं तीसरी व अंतिम श्रेणी में कॉलेज की स्नातक स्तर की छात्राओं ने प्रतिभागिता की। 
विज्ञापन

5 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
आयोजन स्थल पर सभी प्रतियोगियों का प्रवेश निशुल्क था। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। इस दौरान ड्राइंग शीट बच्चों को उपलब्ध कराई गईं जबकि अन्य जरूरी सामान विद्यार्थी  अपने साथ लेकर ग्राउंड पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन

6 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
कक्षा छह से आठ तक की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार यति सांगवान दीवान पब्लिक स्कूल को मिला वहीं गार्गी गर्ल्स स्कूल की मृणाली सिंह दूसरे  स्थान पर रहीं। तृतीय पुरस्कार इलमा सारा, एमपीजीएस मेरठ को मिला। दूसरी श्रेणी में आस्था खैरा, एसटी थॉमस इंग्लिश मीडियम प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर नाहिद सेफरीन सर्राफ, मेरठ पब्लिक स्कूल व तृतीय पुरस्कार मीमांसा महर्षि द अध्ययन स्कूल को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स- मेरठ
सोनिया वर्मा कनोहर लाल पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रहीं। स्वाति, आरजी पीजी कॉलेज व तीसरे स्थान पर सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ की कहकशा  को दिया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता को खूब एन्ज्वॉय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें