फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: स्वस्थ होगी, तभी तो 'सशक्त' होगी नारी, स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की निशुल्क कराई जांच

Fri, 08 Mar 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
meerut news
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार (आज) अमर उजाला के 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
meerut news
सुबह 10 बजे से पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में शिविर लगाया गया। शिविर में शारीरिक जांचों के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। यहां काफी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य चैकअप के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 7
meerut news
बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स) के अलावा निशुल्क वजन, फैट, कैलोरी बर्न कैपेसिटी आदि के बारे में बताया गया। वजन, आंखों, बीपी, हाइट की भी जांच की गई। 

 

4 of 7
meerut news
सफलता की कहानी तभी लिखी जा सकती है जब शरीर स्वस्थ हो। परिवार, नौकरी और समाज की हर जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने वाली महिलाएं सेहत के पायदान पर सदैव पिछड़ी होती हैं। तो इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प लें कि अब सेहत से कोई समझौता नहीं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
meerut news
इसी क्रम में अमर उजाला के नारी सशक्तिकरण अभियान अपराजिता के तहत शिविर में आम महिलाओं सहित युवतियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच करने के साथ ही परामर्श दिया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओंं की जांच करतीं डॉक्टर
महिलाओं को अच्छी डाइट, खानपान की सावधानियां, गर्भावस्था में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल। परीक्षा देने वाली छात्राओं की सही डाइट, किशोरियों की सही डाइट संबंधी जानकारियां भी दी गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेल्थ कैंप में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इन चिकित्सकों ने दिया परामर्श
डॉ. भावना गांधी, डाइटीशियन
डॉ. सरिता त्यागी, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. तृप्ति भारद्वाज, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. रजनी यादव, फिजियोथेरेपिस्ट
डॉ. सुभाष, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन
डॉ. रजनीश भारद्वाज, होम्योपेथी
डॉ. विभा नागर, मनोरोग विशेषज्ञ
डॉ. विरोत्तम तोमर, सांस व छाती रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें