अंकित बालियान हत्याकांड में फरार दो कथित शूटर सत्यम और आर्यन पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है। शामली पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो कथित शूटरों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। शामली पुलिस ने सत्यम और आर्यन पर घोषित इनाम को बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया है। दोनों पहले 50-50 हजार रुपये के इनामी थे।
शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संदिग्ध ठिकानों और संभावित लोकेशन पर तलाश तेज की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
26 अगस्त को जिम के बाहर हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में एक जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने अंकित पर उस समय फायरिंग की, जब वह अपनी कार की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
अंकित बालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए
हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 31 अगस्त को शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कथित शूटर मोहित और सुमित मारे गए। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद होने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार अब दो अन्य कथित शूटर सत्यम और आर्यन फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
4 of 6
अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
‘प्री-प्लांड कॉन्सपिरेसी’ की जांच
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अंकित की हत्या को ‘प्री-प्लांड कॉन्सपिरेसी’ बताया था। जांच में कथित तौर पर गोगी गैंग से जुड़े नेटवर्क की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस उत्तर प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है। जांच में दोनों फरार आरोपियों की हत्या से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अंकित बालियान की पत्नी सीमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार ने बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
अंकित के परिवार ने एनकाउंटर में मारे गए दोनों कथित शूटरों की कार्रवाई का स्वागत किया था। साथ ही परिवार ने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंकित के परिजनों से मुलाकात करते चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव ने परिवार से की मुलाकात
एनकाउंटर के बाद केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अंकित के परिवार से मुलाकात कर उन्हें कानून और पुलिस व्यवस्था पर भरोसा रखने की बात कही थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी परिवार से बातचीत कर शोक व्यक्त किया और पार्टी की ओर से समर्थन का भरोसा दिया।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड और इसके पीछे की बड़ी साजिश की जांच अभी जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।