आरोपियों की वायरल तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख के इनामी सत्यम के नाम से ‘दो और मर्डर’ की धमकी
इसी बीच अंकित हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन को लेकर जांच और गंभीर हो गई है। सोशल मीडिया पर सत्यम के नाम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आने वाले दिनों में दो और मर्डर करने की धमकी दी जा रही है।
वीडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि ‘अभी दो मर्डर और होंगे’ और चुनौती भरे अंदाज में आगे धमकी दी गई है। पुलिस ने वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो वास्तव में सत्यम ने जारी किया है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम से इसे वायरल किया है। इसके साथ ही पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कथित तौर पर जिन दो लोगों को निशाना बनाने की बात कही गई है, वे कौन हो सकते हैं।