मेरठ में महिला का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
झाड़ियों में मिला था शव
वेदव्यासपुरी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वेलरी एंड टेक्नोलॉजी से कुछ दूरी पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। दाहिने हाथ पर दीपक, धर्मपाल और अनीता नाम लिखा था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था।
परतापुर थाना क्षेत्र के डूंगरावली गांव से लापता अनीता को तलाश कर रहे परिजनों ने मंगलवार को मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने जांच में सामने आए डूंगरावली के ही मनोज मास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अनीता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।