फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर था शक: बहू पर किया जानलेवा हमला, मरी समझ फरसा लेकर थाने पहुंच गया ससुर

Tue, 07 Oct 2025 04:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में पारिवारिक विवाद के चलते रिटायर्ड सैनिक ससुर ने बहू पर फरसे से हमला कर दिया। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी ससुर फरसा लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में मंगलवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। रिटायर्ड सैनिक इकबाल हसन ने अपनी पुत्रवधू राहत उर्फ हिना पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी ससुर - फोटो : अमर उजाला
ससुर ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
हमले के बाद इकबाल हसन बहू को मृत समझकर खून से सना फरसा लेकर खुद नौचंदी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधू को मार दिया है और खुद को गिरफ्तार करने की बात कही। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घायल हिना को मेडिकल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने तत्काल घायल राहत उर्फ हिना को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

4 of 5
मौके पर मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटा चलाता है कोचिंग सेंटर, बहू से रहता है विवाद
प्राथमिक जांच में पता चला कि इकबाल हसन का बेटा मेहताब मलिक एक कोचिंग सेंटर चलाता है। बताया गया कि पिता और पुत्रवधू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और ससुर को बहू के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते यह वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी इकबाल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसा बरामद कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें