मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में छह साल के अंगदवीर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बच्चे को नहर में फेंकने और मृतक की मां से संबंध होने का दावा किया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।