फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने पकड़े पैर, सोनू ने तकिये से दबाया मुंह', प्रेमी के लिए पति को मारने वाली रचना ने बताई पूरी कहानी

Mon, 15 Jun 2026 09:47 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक और पति प्रेम संबंधों में मारा गया है। पति सचिन की हत्या के बाद करोड़ों की जमीन बेचकर पत्नी रचना अपने प्रेमी के साथ आराम से रहना चाहती थी। लेकिन उसकी योजना पर सीसीटीवी में पानी फेर दिया। सचिन की हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 9
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की हत्या के बाद गिरफ्त में आई पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। करोड़ों रुपये की जमीन बेचकर पत्नी रचना अपने प्रेमी संग आराम से रहना चाहती थी। पूछताछ में रचना ने बताया कि सचिन की हत्या के बाद प्रेमी सोनू उससे ढाई लाख रुपये भी लेकर गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं रचना को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

शुक्रवार रात सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। रचना ने उसके हाथ पकड़े थे और प्रेमी सोनू ने तकिये से उसका मुंह दबाया था।



विज्ञापन

2 of 9
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की सामान्य मौत दिखाने के लिए खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही थी। मगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी रचना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी सोनू के साथ रहने के लिए हत्या करने की बात कही। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद जमीन बेचकर बाहर रहने की प्लानिंग थी और बच्चे भी अपने साथ ही रखती। सचिन के पास अपनी करीब नौ बीघा जमीन थी और वह 60 बीघा जमीन उगाही पर लेकर फसल की बुआई करता था। उसकी अपनी जमीन की करोड़ों रुपये कीमत है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।
 

4 of 9
सचिन की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मर्चेंट नेवी का जवान बनकर महिलाओं को ठगता रहा सोनू
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हत्यारोपी सोनू सोशल मीडिया पर खुद को मर्चेंट नेवी का जवान बताता है। साथ ही ड्रेस में फोटो अपलोड करता रहता है। मर्चेंट नेवी का जवान बनकर सोनू महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर ठगी करने के बाद उन्हें ब्लॉक कर देता था। इसी तरह उसने रचना से भी दोस्ती की और सचिन की हत्या के बाद ढाई लाख रुपये लेकर चला गया। घटना के बाद से सोनू ने अपना फोन बंद कर रखा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
सचिन की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रचना की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत
 
विज्ञापन

6 of 9
पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार रात की सचिन (33) नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रचना और प्रेमी सोनू (निवासी रंछाड़) ने मिलकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रचना ने पहले अपने पति सचिन को नशीली गोलियां मिलाकर खीर खिलाई, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामान्य मौत दिखाने का प्रयास
हत्या के बाद, इस जघन्य अपराध को छिपाने और इसे एक दुर्घटना का रूप देने के लिए, रचना और सोनू ने यह कहानी गढ़ी कि सचिन की तबीयत खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ गई थी। शनिवार की सुबह, सचिन के भाई नवीन को रचना ने फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत काफी खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

8 of 9
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परिजनों को शक और पुलिस की सक्रियता
सचिन के परिजन उसे तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद, एक अन्य अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, शनिवार सुबह सचिन के गले पर मिले निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दस बजे एक युवक (पहचाना गया सोनू) सचिन के घर में प्रवेश करते हुए और सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण सुराग ने पुलिस को घटना की सच्चाई तक पहुंचने में मदद की।



 
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी पत्नी रचना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूछताछ में खुलासा और गिरफ्तारी
घटना के संबंध में जब पुलिस ने पत्नी रचना से पूछताछ की, तो वह शुरू में कीटनाशक के छिड़काव से हुई मौत की बात पर अड़ी रही। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज पेश की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। रचना ने बताया कि प्रेमी सोनू ने ही उसे नशे की गोलियां लाकर दी थीं, जिन्हें उसने खीर में मिलाकर सचिन को खिलाया था। पति के बेहोश होने पर उसने प्रेमी को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें