अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के 25 जिलों के अधिकारियों को चकरा देने वाली अनामिका सिर्फ एक लापरवाही से पकड़ी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत के स्टाफ की सैलरी के लिए 31 जनवरी को एनईएफटी के लिए चेक भेजा गया था। अनामिका ने व्हाट्सएप से पीएनबी खाता संख्या 3678001700118183 भेजा था। शिक्षिका के खाते में मानदेय 22 हजार 710 भेजा गया। लिपिकीय त्रुटि के कारण खाता संख्या 3678001700118133 दर्ज हो गया, जिस कारण सैलरी नहीं जा सकी। 20-25 दिन सैलरी का इंतजार करने के बाद शिक्षिका ने लेखाकार से संपर्क किया और व्हाट्सएप पर पासबुक की कॉपी भेज दी।