फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: खुल गई पुलिस की पोल, भगवान भरोसे यहां की सुरक्षा व्यवस्था, सबूत हैं ये तस्वीरें

Fri, 12 Mar 2021 05:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जेल चुंगी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। रात में पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। पुलिस की सुस्ती अब भी दूर नहीं हो रही है। गुरुवार रात ‘अमर उजाला’ ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने का प्रयास किया तो अधिकतर चौकियां सूनी मिलीं। सुरक्षा के तमाम दावे खोखले ही नजर आ रहे हैं। इन चौकियों पर ये मिले हालात...
विज्ञापन

2 of 7
सेंट्रल मार्केट पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : नौचंदी,  चौकी : सेंट्रल मार्केट
सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार रात इस पुलिस चौकी में भी अंधेरा पसरा था। सूनी सड़कें सुरक्षा के दावों की पोल खोलती रहीं।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : सिविल लाइन चौकी : जेल चुंगी
शहर के पास इलाके को जेल चुंगी पुलिस चौकी कवर करती है। एडीजी ऑफिस, जिला कारागार और मंगल पांडे नगर सहित कई जगह की निगरानी की जिम्मेदारी यहां की पुलिस पर है। मगर इस चौकी में भी सन्नाटा रहा।

4 of 7
गौरीपुरा पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : ब्रह्मपुरी, चौकी : गौरीपुरा
यहां सीओ ब्रह्मपुरी का दफ्तर होता था। इन दिनों यहां गौरीपुरा चौकी बनी है। रात में सिपाही तक यहां नहीं मिला। आसपास कोई डायल 112 और फैंटम पुलिस भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली चुंगी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : ब्रह्मपुरी, चौकी : दिल्ली चुंगी 
दिल्ली रोड स्थित शारदा रोड की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चौकी है। इससे काफी हद तक दिल्ली रोड का एरिया कवर होता है। कई बार यहां पर घटना हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा नदारद। चौकी खाली मिली है। फैंटम भी गश्त करती नहीं दिखी।
विज्ञापन

6 of 7
किशनपुरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : ब्रह्मपुरी, चौकी : किशनपुरी
दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने किशनपुरी चौकी संवेदनशीलता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह चौकी बंद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चा पार्क पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
थाना : कोतवाली, चौकी : बच्चा पार्क 
चौकी पर ताला मिला। आसपास के रास्ते सूनसान पड़े थे। अक्सर दिखाई देने वाली डायल-112 भी नजर नहीं आई। सड़कों पर अंधेरा इतना कि कोई भी वारदात को अंजाम देकर भाग जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें