अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि रमजान और अलविदा जुमा की नमाज में व्यापारियों, दुकानदारों ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के त्यौहारों में सहयोग करने से त्यौहारों की खुशी बढ़ जाती है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर मंसूर बदर, हाजी शाहिद जुबैरी, काजी शौकत, गय्यूर आलम, डाक्टर शाहिद, अबू बकर, जुनैद खान, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद आमिर, शोएब अंसारी, महमूद, खलीफा गुफरान, माजिद खान, इजहार अख्तर, आरिफ खान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।