फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर: मेरठ में सभी पेट्रोल पंप बंद, पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में ऐसा रहा हाल, देखिए तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 01:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
पश्चिमी यूपी में बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए शनिवार व रविवार को सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार और गल्ला मंडी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि इसका असर धार्मिक स्थल और आद्यौगिक कारखानों पर नहीं पड़ेगा। ये पहले की तरह खुले रहेंगे। राशन, दवा और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। बाकी सभी तरह के बाजार बंद रहेंगे। बंद शुक्रवार रात 10 बजे से ही शुरू हो गया जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। आगे जानिए पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में शनिवार को कैसा रहा हाल-
विज्ञापन

2 of 8
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ को छोड़कर कहीं के भी पेट्रोल पंप बंद नहीं है। लेकिन मेरठ के सभी पेट्रोल पंप बंद करा दिए गए हैं। स्थिति यह है कि शहर में नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के लिए एक भी पेट्रोल पंप नहीं खुला है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। उधर, हापुड़ अड्डे और बच्चा पार्क पर शनिवार सुबह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मवाना रोड पर पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

3 of 8
दिखा बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में देहात का हाल
सरधना में शनिवार को सड़कें सुनी नजर आईं। वहीं जानी क्षेत्र में भी बंद का पूरा असर दिखाई दिया। बहसूमा कस्बे में सुबह से ही बंद का पालन किया गया। हस्तिनापुर में बंद होने के कारण बाजार पूरी तरह बंद हैं। खरखौदा कस्बे में भी बंद का पूरा असर दिखा। सुबह से ही सभी बाजार बंद रहे।

4 of 8
बिजनौर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बंद का असर
बिजनौर में बंद के बावजूद शनिवार की सुबह रोजाना की तरह रही। आवाजाही पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। दूध लेने वाले और घूमने वाले पहले की तरह ही सड़कों पर नजर आए। शहर में नौ बजे के बाद असर दिखाई दिया। बाजार नहीं खुले और सड़कें सुनी रहीं। चौराहों पर नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बसें न चलने से रोडवेज बस स्टैंड सूने नजर आए।
विज्ञापन

5 of 8
शामली में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
शामली में दिखा ऐसा असर
शामली में बंद का असर साफ नजर आया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक दूध की दुकानें खुलीं। फल सब्जी की दुकानें दोपहर 12 बजे से खुलीं, लेकिन उन पर ग्राहकों का टोटा है। बाजार में ग्राहक नहीं है। रोडवेज ने भी अपनी बसें नहीं चलाई हैं। सभी बसें रोडवेज स्टैंड पर खड़ी हैं। कलेक्ट्रेट में वकीलों के चैंबर बंद हैं। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश है।
विज्ञापन

6 of 8
बागपत में दिखा बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
बागपत में बंद का असर
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शहर के बाजार बंद किए गए हैं। बागपत में शनिवार सुबह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वहीं करीब दस बजे बारिश थमी तो सड़कों पर कुछ आवाजाही दिखी, लेकिन इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी, नगर में राष्ट्रवंदना चौक और खेकड़ा में डंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सहारनपुर में चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बंद का असर
सहानरपुर में भी बंद का असर दिखा। शनिवार सुबह कुछ स्थानों पर सब्जी और दूध खरीदने लोग पहंचे। उसके बाद सन्नाटा पसरा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. एस. चन्नप्पा के आदेश पर घंटाघर, मंडी, कुतुबशेर, दिल्ली रोड, हसनपुर चौक आदि स्थानों पर चेकिंग कर वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ-साथ ट्रैफिक नियमों, मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

8 of 8
मुजफ्फरनगर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में असर
उधर, मुजफ्फरनगर में बंद का पूरा असर दिखाई दिया। वहीं बंद के चलते मीरापुर में सभी बाजार बंद रहे। इसके अलावा सभी चौराहों पर पुलिस मुस्तैद नजर आई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें