डांस करते किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को गोयल मैरिज होम के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। मुख्य द्वार पर किन्नर समाज द्वारा चाक पूजन कार्यक्रम किया गया। कुम्हार के साथ किन्नर विमला, शकुंतला चावला, मनीषा और सोनिया विधिविधान से पूजन कर रहीं थी। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों किन्नर लोक गीतों पर डांस कर रहे थे। महासम्मेलन में शाम ढलने के समय सूरज की किरणों में सोने और हीरे के आभूषण जगमगा रहे थे। नृत्य भी इसी अंदाज में किया गया कि बॉलीवुड स्टार का स्टेज शो भी फीका पड़ जाए।