फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने ठुकराया उसी समाज के लिए प्रेरणा बने ये किन्नर, कोई खुद ग्रेजुएट तो कोई जगा रहा शिक्षा की अलख

Tue, 28 Jan 2020 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आयोजन में शामिल होने पहुंचे शिक्षित किन्नर - फोटो : अमर उजाला
बधाई लेने की परंपरा तक सीमित किन्नर समाज अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहा है और सर्व समाज के हितों को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहा है। समाज ने बेशक इन्हें ठुकरा दिया हो, लेकिन ये समानांतर समाज बनाकर समाजसेवा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
आयोजन में शामिल किन्नर - फोटो : अमर उजाला
इनमें कोई ऐसा भी है जो सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एचआईवी पीड़ितों की सेवा कर रहा है तो कुछ अनाथ बच्चों के पालन के साथ शिक्षित कर रहे हैं। यहां कंकरखेड़ा में आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के दौरान किन्नरों का यह रूप भी सामने आया है। आगे जानें ऐसी ही कुछ कहानियां जो समाज को किसी ने किसी रूप में प्रेरित करती हैं: -

 
विज्ञापन

3 of 7
किन्नर बॉबी - फोटो : अमर उजाला
कूड़े के ढेर में मिले बच्चे को संभाला
एक बच्चा जिसे समाज ने गंदगी समझकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। उसे देखकर किन्नर बॉबी में मातृत्व की भावना जागृत हो गई। बच्चे का लालन-पालन कर बॉबी ने उसे बड़ा किया। पिता के रूप में सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए नामकरण के बाद विवाह आदि सभी संस्कार पूर्ण कराए। नोएडा निवासी किन्नर बॉबी ने यह उदाहरण समाज के सामने प्रस्तुत किया। 

4 of 7
शकुंतला चावला के साथ किन्नर मोनिका - फोटो : अमर उजाला
बॉबी ने बताया नोएडा क्षेत्र में एक नाले के पास कूड़े के ढेर से उसे एक बच्चे के रोने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो वह बच्चा मात्र तीन दिन का था। बॉबी उसे घर ले आया और शिक्षा-दीक्षा दिलाई। आज बच्चा गुजरात स्थित एक शिपिंग कंपनी में कार्यरत है। बॉबी ने बताया कि हाल ही में उसका गुजरात में विवाह कराया है। एक अनाथ बच्ची की भी उसने पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी उठाई। पिता बनकर उसका कन्यादान भी किया।   
विज्ञापन

5 of 7
किन्नर रिंकी - फोटो : अमर उजाला
एचआईवी के प्रति कर रहीं जागरूक
एड्स रोगियों और एचआईवी पीड़ितों से समाज दूरी बनाकर रखता है। एचआईवी पीड़ितों को भी अलग जगह रखा जाता है। लेकिन किन्नर समाज ऐसे लोगों की सेवा में आगे आकर कार्य कर रहा है। परिवर्तन ट्रस्ट के साथ कार्य कर रही पहाड़गंज दिल्ली निवासी रिंकी ने बताया कि वह बीएड कर रही है। वह अपनी टीम के साथ एचआईवी पीड़ितों की सेवा कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
आयोजन में शामिल किन्नर - फोटो : अमर उजाला
उनकी टीम खासतौर पर ट्रक चालकों को एचआईवी से होने वाले नुकसान के संबंध में समझाती है। संस्था एड्स रोगियों की सहायता के लिए उन्हें चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सम्मेलन में पहुंची किन्नर जो ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी हैं - फोटो : अमर उजाला
रिंकी ने बताया कि वह अध्यापिका बनकर बच्चों को पढ़ाना चाहती है। उसकी मित्र किन्नर लखनऊ स्थित विद्यालय में प्रधान अध्यापिका हैं। जल्द ही वह भी अब शिक्षक बन जाएगी। रिंकी पढ़ी लिखी तो हैं ही, साथ ही फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें