सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
आयोजक किन्नर विमला ने बताया कि इस दौरान कलश यात्रा, चाक पूजन, घट स्थापना, शिव मंदिर में विशेष पूजा की गई। मायरा रस्म, चटाई रस्म, कलश रस्म के साथ किन्नरों को इनाम देकर विदा किया गया।
राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किन्नरों ने शहर के लोगों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। सैनिकों के लिए विशेष प्रार्थना की।