फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से 10 मौत: आठ महिलाओं का सुहाग छिना, 15 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Wed, 28 Apr 2021 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव में सोमवार शाम से हर घंटे किसी ना किसी की मौत की खबर आती रही। शराब पीने से हुई मौतों के बाद गांव में आठ महिलाओं का सुहाग छिन गया तो 15 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। कुछ बच्चे तो इतने छोटे हैं कि उन्हें यह तक नहीं पता कि आखिर हुआ क्या है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले से ही बहुत अच्छी नहीं है। अब परिवार को संभालने और रोजी रोटी का इंतजाम करने वाला तक नहीं बचा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण काल में तो यह चुनौती और भी बड़ी है। बेसहारा हुई महिलाओं और बच्चों के लिए आगे की जिंदगी जी पाना इतना आसान नहीं होगा। इससे भी अधिक विडंबना यह है कि शराब की लत से हर साल जिंदगियां खत्म होने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे और परिवार उजड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवारों की स्थिति
केस - 1

28 वर्षीय नीरज राज मिस्त्री था। परिवार में पत्नी प्रीति और तीन बच्चे रह गए हैं। इसमें सूरज, मुखिया और परी शामिल हैं। किसी ने स्कूल तक जाना शुरू नहीं किया है। मृतक के दो बड़े भाई दीपक और संदीप हैं। वे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

4 of 8
ग्रामीणों ने दी मामले की पूरी जानकारी। - फोटो : amar ujala
केस - 2
30 वर्षीय कपिल भी राज मिस्त्री था। पत्नी मोनी और दो बच्चे रह गए हैं। बड़ी बेटी तनिष्का चौथी कक्षा और छोटी बेटी छवि कक्षा एक की छात्रा है। परिवार के पंकज की स्थिति गंभीर बनी है।
विज्ञापन

5 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
केस - 3 
32 वर्षीय दीपक राज मिस्त्री था। पत्नी रूबी व तीन बच्चे आलोक, वंशिका, हैप्पी हैं। एक भाई बबलू नौकरी करता है। 
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में शराब कांड। - फोटो : amar ujala
केस - 4
34 वर्षीय बॉबी मजदूरी करता था। पत्नी नीतू व दो बच्चे प्रशांत चौथी और राशि पहली कक्षा में है। परिवार में और कोई कमाने वाला नहीं बचा है। 
विज्ञापन

7 of 8
ग्रामीणों ने दी मामले की पूरी जानकारी। - फोटो : amar ujala
केस - 5
28 वर्षीय जॉनी की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी शिवानी अब रह गई है। जॉनी के भाई ब्रजभूषण की भी शराब की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
मामले की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
केस - 6
65 वर्षीय रकम सिंह और 55 वर्षीय बिजेंद्र बुजुर्ग थे। वहीं, 32 वर्षीय मनवीर अविवाहित था। मरने वालों में युवाओं की संख्या काफी है।

ये भी पढ़ें

. मेरठ: शराब कांड को लेकर बड़ा खुलासा, मौत से पहले तड़पता रहा युवक, सबूत हैं ये तस्वीरें

. 
कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें