फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने का शानदार मौका, अक्षय तृतीया के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, यहां मिलेंगे मनपसंद डिजाइन

Fri, 26 Apr 2019 06:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव का मतदान होने के साथ ही सराफा कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनके अनुसार अक्षय तृतीया (07 मई ) पर बाजार में रौनक लौटेगी। यह दिन सोना खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा योग है जिसका कभी क्षय नहीं होता। सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ में रिटेल कारोबारियों के अलावा थोक दुकानदारों ने भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आगे तस्वीरों में देखिए आभूषणों के एक से एक डिजाइन...
विज्ञापन

2 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
वहीं रिटेल में ग्राहक शोरूम पर जाकर मनपसंद डिजाइन के गहने अक्षय तृतीया पर खरीदने के लिए अभी से बुक करा रहे हैं। गहनों की एडवांस बुकिंग के बारे में कारोबारियों का मानना है कि अभी सोने के दाम घटे हैं, इसलिए ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। ताकि अक्षय तृतीया के दिन सस्ता सोना खरीद का लाभ ले सकें। इस मौके लिए बाजार में स्लीक डिजाइन के आधुनिक आभूषणों की नई रेंज आई है। इसमें हीरा, गोल्ड व रोज गोल्ड सभी के गहने हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
हीरों में भी हल्के गहनों की मांग
अक्षय तृतीया के लिए बाजार में हल्के गहनों के खास डिजायन हैं। सोना ही नहीं हीरों के गहने में भी लाइटवेट गहनों की विशेष मांग है। बेशकीमती हीरे में भी युवा स्लीक सेट, अंगूठियां, चेन, ब्रेसलेट, चूड़ियां, लॉकेट, ईयरिंग्स की मांग कर रहे हैं। महिला-पुरुष दोनों के गहनों में हल्के गहनों की रेंज शोरूम पर उपलब्ध है। शादियों का मौसम होने के कारण चोकर सेट ऑर्डर पर तैयार कराए जा रहे हैं। राजस्थानी स्टाइल के चोकर, टॉप्स और झुमकों की विशेष मांग है।

4 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
पसंद किए जा रहे कपल बैंड्स
शादियों का मौसम आ चुका है। दूल्हा-दुल्हन को उपहार में देने के लिए दोस्त पेयर ज्वैलरी की काफी मांग करते हैं। कपल ज्वैलरी में घड़ियों का कांबो, अंगूठी, चेन या ब्रेसलेट कांबो पसंद किया जाता है। इस समय कपल ज्वैलरी की भी मांग है। ज्वैलर्स ने कपल ज्वैलरी में सुंदर-सुंदर डिजायन लांच किए हैं। वर-वधू की कंबाइंड अंगूठी, ब्रेसलेट, कंगन, अंगूठियां, चेन, घड़ियों के सेट हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वर के लिए टाई पिन और वधू की घड़ी के समान डिजायन वाली भी ज्वैलरी है। सोने, प्लेटिनम के साथ हीरा तीनों में ही कपल बैंड्स और कपल ज्वैलरी उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों स्लीक डिजायन वाले हल्के गहने ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लड़के-लड़कियां दोनों ही भारी भरकम नहीं बल्कि हल्के और लेटेस्ट डिजाइन के गहनों की मांग कर रहे हैं। हीरे, सोना, प्लेटिनम सभी में हल्के गहनों की मांग है। - दिनेश कुमार, संचालक भारद्वाज ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के कारण बाजार काफी मंदा रहा। मेरठ व आसपास के जिलों में मतदान हो चुका है, इसलिए कारोबारियों को अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। धनतेरस, अष्टमी के अलावा अक्षय तृतीया को सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। - दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी

सोने का भाव
25 अप्रैल 
32250 रुपये प्रति ग्राम
24 अप्रैल 
32100 रुपये प्रति ग्राम

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें