एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर कारगिल के शहीदों को नमन किया। एयर फोर्स स्टेशन सरसावा जनपद सहारनपुर पर वर्ष 1999 में कारगिल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए चार वायु योद्धाओं की याद में शहीद दिवस समारोह हुआ जिसमें एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शहीदों को नमन किया।
आईजी सहारनपुर शरद सचान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार, वायु सेना के अफसरों और शहीदों की विधवाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीदों को याद कर माहौल भावुक हो गया।